Ticker

6/recent/ticker-posts

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2023, Economics Nobel Prize 2023

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार-
                                             नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा से स्थापित पांच नोबेल पुरस्कारों में से एक है.हम आपको बता दें कि नोबेल पुरस्कार प्रति वर्ष भौतिक, रसायन, साहित्य, मेडिसिन,और शांति के क्षेत्र दिया जाता है। 

इसे भी पढ़े।
अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2023 किसे मिला-
                                                   क्लाउडिया गोल्डिन को अर्थशास्त्र का नोबेल प्राइज मिला है. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने क्लाउडिया गोल्डिन को अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में 2023 स्वेरिगेस रिक्सबैंक पुरस्कार देने का निर्णय लिया है।
             
               उन्हें वूमेंस लेबर मार्केट के परिणामों को लेकर हमारी जानकारी को विकसित करने के लिए यह पुरुस्कार दिया गया है।

           क्लाउडिया गोल्डिन यह पुरस्कार जीतने वाली केवल तीसरी महिला हैं क्लाउडिया गोल्डिन हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर हैं।

       अर्थशास्त्र का नोबेल प्राइज 1968 में स्वीडन की सेंट्रल बैंक ने शुरू किया और इसे औपचारिक रूप से अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाता है. इसे आर्थिक विज्ञान में बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार के रूप में जाना जाता है।
    
       पिछले साल यह प्राइज पूर्व फेडरल रिजर्व अध्यक्ष बेन बर्नानके, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप डायबविग ने जीता था. उन्होंने बैंक विफलताओं पर रिसर्च की थी। 

               अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार, नोबेल फाउंडेशन द्वारा यह पुरस्कार विश्व स्तर पर अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अच्छे कार्य के लिए किए गए प्रयासों के लिए दिया जाता है. यह नोबेल पुरस्कार वैज्ञानिक और आविष्कारक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल की छोड़ी गई वसीयत के आधार पर दिया जाता है 10 दिसंबर 1896 को अल्फ्रेड नोबेल का निधन हो गया था।
    
                अल्फ्रेड नोबेल एक स्वीडीश केमिस्ट्र, इंजीनियर, इंवेंटर, बिजनेसमैन और आयुध निर्माता थे अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा से स्थापित पांच नोबेल पुरस्कारों में से एक है।

      अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार पहली बार 1969 रगनार फ्रिस्क नॉर्वे,जान टिनबरगेन नीदरलैंड अर्थमिति में काम  करने के लिए दिया गया था।

          अल्फ्रेड नोबेल ने कहा था, ''नोबेल पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने पिछले 12 महीनों में 'इंसानियत की भलाई के लिए सबसे अच्छा काम किया हो।

दोस्तो आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेन्ट करके जरूर बताएं। 










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ