Ticker

6/recent/ticker-posts

शान्ति का नोबेल पुरस्कार 2023, Nobel Peace Prize 2023,

  नोबेल शांति पुरस्कार-
                             नोबेल शांति पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा से स्थापित पांच नोबेल पुरस्कारों में से एक है.हम आपको बता दें कि नोबेल पुरस्कार प्रति वर्ष भौतिक, रसायन, साहित्य, मेडिसिन,और शांति के क्षेत्र दिया जाता है। इस साल 6 अक्टूबर 2023 को नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता की घोषणा की गयी। 
इसे भी पढें।

शांति का नोबेल पुरस्कार 2023 किसे मिला?
                             साल 2023 का नोबेल शांति पुरस्कार ईरान की मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को दिया गया। नरगिस मोहम्मदी को ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ उनकी लड़ाई और मानवाधिकारों और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है। बता दें कि नोबल पुरस्कार दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है।

           नरगिस मोहम्मदी इस समय ईरान की जेल में बंद हैं। ईरान में साल 2019 में हुए हिंसक विरोध-प्रदर्शन की एक पीड़िता के स्मारक में शामिल होने के बाद अधिकारियों ने नवंबर में मोहम्मदी को गिरफ्तार कर लिया था।

               मोहम्मदी उस देश में मृत्युदंड के खिलाफ वकालत करती हैं, जहाँ अधिकांशतः फाँसी की सज़ा की जाती हैं। कॉलेज के दिनों से ही वह महिलाओं के अधिकारों की प्रबल समर्थक थीं।
 जेल में बंद कार्यकर्त्ताओं और उनके परिवारों की सहायता करने के उनके प्रयासों के लिये उन्हें वर्ष 2011 में पहली बार गिरफ्तार किया गया था।

               नोबेल शांति पुरस्कार, नोबेल फाउंडेशन द्वारा यह पुरस्कार विश्व स्तर पर शांति के लिए किए गए प्रयासों के लिए दिया जाता है. यह नोबेल पुरस्कार वैज्ञानिक और आविष्कारक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल की छोड़ी गई वसीयत के आधार पर दिया जाता है 10 दिसंबर 1896 को अल्फ्रेड नोबेल का निधन हो गया था।
    
                अल्फ्रेड नोबेल एक स्वीडीश केमिस्ट्र, इंजीनियर, इंवेंटर, बिजनेसमैन और आयुध निर्माता थे. नोबेल शांति पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा से स्थापित पांच नोबेल पुरस्कारों में से एक है  नोबेल शांति पुरस्कार पहली बार 1901 में फ्रेडरिक पैसी और हेनरी डुनेंट को दिया गया था।

          नोबेल पीस प्राइज, शांति का प्रतीक है। नोबेल फाउंडेशन द्वारा नोबेल शांति पुरस्कार, विश्व स्तर पर शांति के लिए किए गए प्रयासों के लिए दिया जाता है। अल्फ्रेड नोबेल ने कहा था, ''नोबेल पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने पिछले 12 महीनों में 'इंसानियत की भलाई के लिए सबसे अच्छा काम किया हो।

दोस्तो आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेन्ट करके जरूर बताएं। 








 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ