दोस्तों आपको जानकारी के लिए बता दूं कि महिला आईपीएल की शुरुआत पिछले वर्ष 2023 में हुई थी और इस वर्ष 2024 महिला आईपीएल का दूसरा सीजन था।
जिस प्रकार भारत में आईपीएल की शुरुआत हुई थी उसी प्रकार 2023 में महिला आईपीएल की शुरुआत हुई है देखा जाए तो भारत में सबसे ज्यादा लोग क्रिकेट को पसंद करते हैं आईपीएल की तरह महिला प्रीमियर लीग में भी विजेता टीम पर पैसों की बरसात होती है।
महिला आईपीएल विजेता टीम 2024-
WPL 2024 का फाइनल मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल के बीच खेला गया जिसमें रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल को 8 विकेट से हराया और इस वर्ष महिला आईपीएल 2024 का खिताब रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु में अपने नाम कर लिया।
पर्पल कैप-
गेंदबाजी के तौर पर आरसीबी का प्रतिनिधित्व करने वाले श्रेयंका पाटिल ने इस वर्ष 2024 के सीजन में कुल 13 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम कर लिया।
ऑरेंज कैप-
आरसीबी की तरफ से बल्लेबाजी करने वाली एलिस पेरी ने महिला आईपीएल सीजन 2024 में कुल 347 रन बनाकर अरेंज कप अपने नाम किया।
WPL विजेता टीम 2023-
2023 में महिला आईपीएल की शुरुआत हुई फाइनल मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल के बीच खेला गया जिसमें मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल को हराया और महिला आईपीएल सीजन का पहला खिताब मुंबई इंडियंस ने अपने नाम कर लिया।
विजेता तथा उपविजेता टीम को मिलने वाली धनराशि-
दोस्तों हम आपको बता दें कि महिला आईपीएल में विजेता टीम को 6 करोड रुपए और उपविजेता टीम को 3 करोड़ में की धनराशि मिलती है जानकारी के लिए बता दें कि महिला आईपीएल को जितने पैसे मिलते हैं पाकिस्तान में होने वाले पाकिस्तान प्रीमियर लीग की धनराशि से दोगुना होती है।
दोस्तों आपको जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।
0 टिप्पणियाँ