Ticker

6/recent/ticker-posts

दुनिया का सबसे जहरीला सांप,The world's most poisonous snake.

दुनिया के सबसे जहरीले सांप-
                                           दोस्तों हम आपको बता दें दुनिया में बहुत सारे लगभग 510 प्रकार के सांप की प्रजातियां पाए जाते हैं।
               
                  जिनमें कुछ ही 10-20 प्रकार के सांप जहरीले होते हैं जिसके काटने से इंसान की मृत्यु हो जाती है बाकी सांप कम जहरीले होते हैं इनके काटने से इंसान की मृत्यु नहीं होती है बल्कि इंसान हार्ट अटैक से मर जाता है।

                         जब भी किसी इंसान को कोई भी सांप काटता है तो उसके अंदर भाई हो जाता है और इस डर के कारण इंसान को हार्ट अटैक आने के संभावना बढ़ जाते हैं जिससे उसकी मृत्यु हो जाती है।
इसे भी पढ़ें।

दोस्तों आज आपको कुछ जहरीले सांप के बारे में बताने वाले हैं।

1.इनलैंड टाइपैन-
                         इंटरनैशनल जर्नल ऑफ न्यूरोफार्माकोलॉजी के अनुसार, इनलैंड टाइपैन दुनिया का सबसे विषैला सांप है। इस सांप के जहर का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा मानव या दूसरे जीव-जंतुओं को मार सकता है। यह सांप दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बाढ़ के मैदानों की मिट्टी में रहता है।

1. कोस्टल टाइपैन-
                           कोस्टल टाइपैन सांप जहरीला होने के साथ अत्याधिक फुर्तीला सांप है। यही कारण है कि कोस्टल टाइपैन जहरीले सांपों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। यह अपने शिकार के सचेत होने से पहले ही उसे कई बार काट चुका होता है। यह सांप अत्याधिक सटीकता के साथ अपने शिकार पर हमला करता है।

3.किंग कोबरा-
                      किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा विषैला सांप है। यह दुनिया का तीसरा सबसे जहरीला सांप भी है। इस सांप की लंबाई 18 फीट  तक हो सकती है। किंग कोबरा 100 मीटर की दूरी तक अपने शिकार को देख सकता है। यह सांप अपनी लंबाई के एक तिहाई हिस्से को जमीन से उठा सकता है। किंग कोबरा अपने शिकार में जहर की इतनी ज्यादा मात्रा भर देता है कि इंसान 15 मिनट में और एक वयस्क हाथी कुछ ही घंटों में मर सकता है।

4.धारीदार करैत-
                        धारीदार करैत दुनिया का चौथा सबसे जहरीला सांप है। यह सांप दिन के समय काफी धीमी गति से चलता है और अंधेरे के बाद इसके काटने की संभावना अधिक होती है।धारीदार करैत सांप का जहर मांसपेशियों को पंगु बना सकता है और डायाफ्राम को हिलने से रोक सकता है। यह हवा को फेफड़ों में प्रवेश करने से रोकता है, जिसके परिणामस्वरूप घुटन होती है और इंसान की मृत्यु हो जाती है। 

5.सॉ-स्केल्ड वाइपर-
                            सॉ-स्केल्ड वाइपर दुनिया का पांचवा सबसे जहरीला सांप है। यह भारत में बिग फोर का सबसे छोटा सदस्य है। इस सांप को भारत में सबसे अधिक मौतों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। सॉ-स्केल्ड वाइपर दूसरे सांपों की तरह "हिसिंग" ध्वनि के बजाय खतरे के समय अपने दांतेदार त्वचा को बजाकर चेतावनी देता है। इस सांप के काटने के बाद खून का थक्का जमना बंद हो जाता है और इंसान मर जाता है। 

दोस्तों यह रहे दुनिया के सबसे जहरीले पांच प्रकार के सांप,

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ