Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत में सबसे अधिक सोने का उत्पादन,The largest production of gold in India,

                 जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भारत विश्व में सबसे अधिक सोना खपत करने वाले देशों में से एक है भारत बड़े पैमाने पर विश्व से गोल्ड का आयात करता है भारत में गोल्ड खरीदना पुरानी परंपरा का हिस्सा माना गया है कुछ अवसरों पर बड़े पैमाने पर गोल्ड खरीदे जाते हैं और उस दिन शुभ माना जाता है। 
                 भारत में भी सोने की बहुत सारी खाने हैं लेकिन भारत में सोने की जितनी मांग है उसकी पूर्ति नहीं हो पाती है चलिए जान लेते हैं कि भारत के किस राज्य में सबसे अधिक सोने का उत्पादन होता है। 

सबसे ज्यादा सोना किस राज्य में होता है?

कर्नाटक-
                 भारत के कर्नाटक राज्य में सोने का उत्पादन सबसे अधिक होता है भारत में 80% सोना कर्नाटक राज्य में ही उत्पादन होता है यहाँ कोलार की हट्टी खान सोने के लिए सबसे ज्यादा फेमस है इस खान से भारत का सबसे ज्यादा सोना प्राप्त होता है। 
                 इसके अलावा धारवाड़, हसन, और रायचूर जिलों से भी सोना निकाला जाता है. ऐसा माना जाता है कि कर्नाटक में कई लाख टन गोल्ड का अयस्क भंडार है।

आन्ध्र प्रदेश -
                     आंध्र प्रदेश देश का दूसरा राज्य है, जहां सबसे अधिक सोने का उत्पादन होता है प्रदेश के अनंतपुर जिले के रामागिरि में सोने की खान हैं इसके अलावा चित्तूर और पालाच्चूर में भी सोने का भंडार उपलब्ध है।

झारखंड-
                   झारखंड हर साल करीब 344 किलो सोने का उत्पादन करता है राज्य में ज्यादातर सोना सुवर्ण रेखा नाम की नदी में पाया जाता है सोना नदी की रेत में जलोड़ के रूप में पाया जाता है झारखंड में सिंहभूमि और सोनापट घाटी में प्रमुख रूप से सोना पाया जाता है।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं। 







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ