जैसा कि आप भी जानते हैं कि हीरा एक बहुत ही मूल्यवान पदार्थ या तत्व है जिसकी कीमत करोड़ों में होती है हीरा बहुत कम मात्रा में पाया जाता है भारत में सबसे ज्यादा हीरा कहाँ मिलता है आज हम लोग जानने वाले हैं।
हीरा- हीरा एक पारदर्शी पदार्थ या रत्न है यह रासायनिक रूप से कार्बन का शुद्धतम रूप होता है और यह प्राकृतिक रूप से सभी पदार्थों में सबसे कठोर पदार्थ या तत्व होता है।
हीरा उष्मा तथा विद्युत का कुचालक होता है और कठोर इसलिए होता है क्योंकि इसमें कार्बन परमाणु बहुत ही शक्तिशाली सह-संयोजी बंध द्वारा जुड़े होते हैं।
हीरे की कठोरता के कारण इसका प्रयोग उद्योगों और आभूषण बनाने में किया जाता है हीरा केवल सफेद ही नहीं होता इसमें अशुद्धियों के कारण इसका रंग शेड नीला, लाल, पीला, संतरा हरा और कला भी होता है।
भारत में सबसे ज्यादा हीरा कहां मिलता है?
भारत के मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश,और छत्तीसगढ़ में हीरे के भंडार है। वर्तमान में, मध्य प्रदेश में पन्ना हीरे की खान ही देश में हीरे का उत्पादन कर रही है। यह राज्य के राष्ट्रीय खनिज विकास निगम द्वारा चलाई जाती है।
मध्य प्रदेश -
मध्य प्रदेश में पन्ना खान हीरे के उत्पादन के लिए बहुत ही फेमस है मध्यप्रदेश मे हीरे का भंडार तक़रीबन 45,80,336 कैरेट है जो कि 31.5% पन्ना जिले में स्थित हैं हीरे की खान पन्ना जिले के भीतरी इलाकों में स्थित है।
आंध्र प्रदेश -
कोल्लूर या कोलार खान यह कृष्णा नदी के दाहिने तट पर स्थित है यह आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में पहले सबसे बड़ा हीरा केंद्र दुनिया में सबसे अधिक उत्पादक हीरे की खानों में से एक था।
क्या आप जानते हैं कि कोहिनूर हीरा 13वीं सदी में भारत के आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के पास कोल्लूर खान में पाया गया था इसका वजन 793 कैरेट (158.6 ग्राम ) था और कटा हुआ नही था| यह सबसे पहले काकतीय राजवंश के स्वामित्व में था।
और जानकारी के लिए बता दें कि प्रसिद्ध हीरा "Tavernier डायमंड ' मध्य 17 वीं सदी में कोल्लूर खदान से जीन बैप्टिस्ट Tavernier द्वारा खरीदा गया था।
कुछ अन्य जानकारियां,
मध्य प्रदेश में हीरे का भंडार सबसे ज़्यादा है और यहां देश के कुल हीरे के संसाधनों का 90 प्रतिशत हिस्सा है।
सूरत को दुनिया की हीरा राजधानी कहा जाता है क्योंकि यहीं दुनिया के ज़्यादातर हीरे काटे और पॉलिश किए जाते हैं।
पन्ना की ज़मीन हीरे से समृद्ध है, लेकिन यहां रहने वाले लोग देश के सबसे गरीब लोगों में से एक हैं।
पन्ना ज़िले की बाघिन नदी के किनारे भी हीरे मिलते हैं।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।
0 टिप्पणियाँ