Ticker

6/recent/ticker-posts

मणिपुर की राजधानी क्या है?


मणिपुर की राजधानी-
                             मणिपुर की राजधानी इम्फला है। मणिपुर की राजधानी इम्फाल,को स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चुना है इम्फला भारत के कई शहरों में से एक है। इस आर्टिकल के माध्यम से मणिपुर की कुछ और आपको जानकारी मिलने वाली है। 
मणिपुर राज्य की कुछ विशेष जानकारी-
* मणिपुर राज्य की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि पर निर्भर है।
* मणिपुर राज्य की जलविद्युत क्षमता बहुत महत्वपूर्ण है।
* पहले मणिपुर राज्य को विभिन्न नामों से जाना जाता था जैसे मितेई-लेईपाक, सन्ना-लेईपाक, पोइरेई-लाम और तिल्ली-कोकटोंग के नाम से जानते थे। 
* मणिपुर राज्य की जनसंख्या में कुकी/ज़ोमी जनजातियाँ 16% हैं, तथा मणिपुर की जनसंख्या में नागा जनजातियाँ 24% हैं। मणिपुर की सबसे अधिक आबादी मैतेई है। जो कुल जनसंख्या का लगभग 53% हैं।
* मणिपुर की राज्य भाषा मणिपुरी है। मणिपुर राज्य में कई प्रकार की चीनी-तिब्बती भाषाएँ बोली जाती हैं।
* मणिपुर राज्य से सीमा बनाने वाले राज्य मिजोरम, असम और नागालैंड हैं।
* मणिपुर राज्य म्यांमार के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी साझा करता है।
* मणिपुर राज्य की लोकतक झील सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
* मणिपुर राज्य की चार प्रमुख नदी घाटियाँ हैं: मणिपुरी नदी बेसिन, बराक नदी बेसिन, यू नदी बेसिन और लान्ये नदी बेसिन।
* मणिपुर राज्य का मुख्य भोजन चावल है।
* मणिपुर राज्य में उगाई जाने वाली महत्वपूर्ण फसलें इलायची, कॉफी, चाय और रबर हैं।

स्मार्ट सिटी इम्फाल की विशेषता-
* इम्फाल शहर भारत के सुदूर पूर्वी भाग में स्थित है।
* इम्फाल में ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के कई स्थल हैं। उनमें से एक है कंगला महल भी सामिल है। 
* हियांगथांग लैरेम्बी मंदिर एक धार्मिक स्थल है जो स्थानीय धर्म, सनमहवाद और हिंदू धर्म दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।
* इम्फाल सिटी के पास रेड हिल्स में स्थित भारत शांति स्मारक का ऐतिहासिक महत्व बहुत अधिक है क्योंकि यहीं पर द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना ने आज़ाद हिंद फ़ौज की मदद से जापानी सेना के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

मणिपुर राज्य की – वनस्पति-
                                      मणिपुर में चार प्रकार के वन पाये जाते हैं।
उष्णकटिबंधीय नम पर्णपाती, उपोष्णकटिबंधीय चीड़,
 शुष्क शीतोष्ण वन और
 उष्णकटिबंधीय अर्ध-सदाबहार वन।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं। 


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ