यदि हम लीची की बात करें तो भारत में सबसे ज्यादा लीची बिहार राज्य में होती है बिहार लीची के उत्पादन में पहले स्थान पर आता है, बिहार भारत में उत्पादित कुलीची का 40- 50% अकेले लीची का उत्पादन करता है, भारत में बिहार के अलावा पंजाब , तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड पश्चिम बंगाल उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के कुछ हिस्सों में लीची की खेती होती है।
बिहार की शाही लीची को जी आई टैग (जियोग्राफिकल आइडेंटिफिकेशन) भी मिल चुका है बिहार की शाही लीची काफी मशहूर रही है इसको जी आई टैग मिल जानें से इसे देश -विदेश में एक खास ब्रांड के नाम से निर्यात किया जाता है।
शाही लीची -
बिहार की शाही लीची मीठे स्वाद और खास सुगंध के लिए पहचानी जाती है यह बहार के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पूर्वी चंपारण और बेगूसराय के इलाकों में पैदा की जाती है
सबसे ज्यादा लीची किस देश में होती है?
सबसे ज्यादा लीची का उत्पादन भारत का पड़ोसी देश चीन करता है चीन लीची के उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान पर है यदि भारत की बात कह तो भारत लीची के उत्पादन में विश्व में दूसरे स्थान पर है।
क्या होता है जी आई टैग -
किसी क्षेत्र विशेष के उत्पादों को एक नई पहचान देने के लिए जियोग्रॉफिल इंडीकेशन सर्टिफिकेशन (जी आई टैग) दिया जाता है. जिससे उस वस्तु की देश -विदेश में एक खास पहचान होती है, जीआई टैग 10 वर्षों के लिए दिया जाता है जी आई टैग की शुरुआत 1999 से होती है और भारत में सर्वप्रथम जी आई टैग 2004 में दार्जिलिंग की चाय ( पश्चिम बंगाल)को मिला था।
जैसे- दार्जिलिंग चाय, केशर ,काला चावल, काला नमक, चंदेरी की साड़ी, कांजीवरम की साड़ी, और मलिहाबादी आम समेत अब तक करीब 325 उत्पादों से अधिक को जीआई मिल चुका है।
पुछे जाने वाले प्रश्न
1. भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा लीची होती है?
जवाब - बिहार राज्य
2. विश्व में सबसे ज्यादा लीची किस देश में होती है?
जवाब - चीन
3. शाही लीची किस राज्य का जी आई टैग है?
जवाब - बिहार राज्य
4. भारत का लीची के उत्पादन में कौन सा स्थान है?
जवाब - दूसरा स्थान
5. भारत में सबसे पहले जीआई टैग किसे मिला?
जवाब - दार्जिलिंग की चाय (पश्चिम बंगाल) 2004 में
6. जीआई टैग की शुरुआत कब हुई?
जवाब - 1999 से
आशा करता हूं दोस्तों आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।
0 टिप्पणियाँ