Ticker

6/recent/ticker-posts

नेपाल की राजधानी क्या है? what is capital of Nepal?नेपाल की संपूर्ण जानकारी Complete information of Nepal,

नेपाल-
            नेपाल एशिया महाद्वीप में उपस्थित एक देश है यह संघीय लोकतांत्रिक गणतंत्र है नेपाल दक्षिण एशिया में उपस्थित एक खूबसूरत राष्ट्र है दक्षिण एशिया में नेपाल की सेना पांचवीं सबसे बड़ी सेना है।

           नेपाल की सीमा उत्तर में चीन तथा पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में भारत से लगती है नेपाल में 81.3% नागरिक बौद्ध धर्म को मानते हैं और यह प्रतिशत के हिसाब से सबसे बड़ा बौद्ध धर्मावलंबी राष्ट्र है।
 
            नेपाल का कुल क्षेत्रफल 14,75,16 वर्ग किलोमीटर है यहां की मुद्रा का नाम रुपैया°है यहां के निवासियों को नेपाली बोला जाता है।

इसे भी पढ़ें।

नेपाल की राजधानी-
                                नेपाल की राजधानी काठमांडू है नेपाल का सबसे बड़ा नगर भी काठमांडू ही है अन्य प्रमुख नगरों में पोखरा, विराटनगर, धरान, भरतपुर, वीरगंज, महेन्द्रनगर, बुटवल, हेटौडा, भैरहवा, जनकपुर, नेपालगंज, वीरेन्द्रनगर, महेन्द्रनगर आदि है।

     विश्व की सबसे ऊंची 14 हिम श्रृंखलाओं में से आप नेपाल में उपस्थित है जिसमें संसार का सबसे सर्वोच्च शिखर माउंट एवरेस्ट जिसे सागरमाथा भी कहा जाता है नेपाल में अवस्थित है

नेपाल का इतिहास-
                            हिमालय क्षेत्र में मनुष्य 9000 वर्ष पहले पहुंचे थे 1,500 ईसा पूर्व के आसपास हिन्द-आर्यन जातियों ने काठमांडू उपत्यका में प्रवेश किया 11वीं शताब्दी में दक्षिण भारत से आए चालुक्य साम्राज्य का प्रभाव दक्षिणी भूभाग पर पड़ा चालुक्य बौद्ध धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म का समर्थन करने लगे और नेपाल में धर्म परिवर्तन होने लगा।
  
           1765 ईस्वी में गोरखा राजा पृथ्वीराज शाह ने नेपाल के छोटे-छोटे राज्यपाल चढ़ाई की और 3 वर्ष बाद कान्तीपुर, पाटन व भादगाँउ के राजाओं को हराया और अपने राज्य का नाम गोरखा से नेपाल में परिवर्तित किया।

            ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने नेपाल के नजदीक छोटे-छोटे राज्यों को हड़पना चाहती थी इसी कारण 1814-16 के बीच एंग्लो नेपाल युद्ध हो गया जिसके कारण नेपाल को अपनी दो तिहाई भूमि से हाथ धोना पड़ा जो आज भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल में विलय हो गये है लेकिन अपनी सार्वभौमसत्ता और स्वतन्त्रता को कायम रखा।

           21वीं सदी के आरंभ से नेपाल में माओवादियों का आंदोलन तेज हो गया गौरतलब है कि माओवादियों के सत्ता में आने से पहले सन् 2006 में राजा के अधिकारों को अत्यन्त सीमित कर दिया गया था अंत में 2008 में प्रजातांत्रिक चुनाव कराए गए जिसमें माओवादियों को पूर्ण बहुमत मिले और आंदोलन समाप्त हो गया।

 सर्वप्रथम नेपाल शब्द का प्रयोग कौटिल्य ने अपने अर्थशास्त्र में किया था ऐसा कहा जाता है। तिब्बती भाषा में 'ने' का अर्थ 'मध्य' और 'पा' का अर्थ 'देश' होता है तिब्बती लोग 'नेपाल' को 'नेपा' ही कहते थे। 

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ