मेघालय भारत का एक पूर्वोत्तर राज्य है जिसका शाब्दिक अर्थ है बादलों का घर । मेघालय का विस्तार 22,429 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है, मेघालय राज्य में कुल जिलों की संख्या 11 है।
मेघालय की राजधानी-
मेघालय राज्य की राजधानी शिलांग है और यह यहां का सबसे बड़ा भी शहर है।
मेघालय राज्य का दक्षिणी छोर मयमनसिंह एवं सिलहट बांग्लादेशी विभागों से लगता है, पश्चिमी ओर रंगपुर बांग्लादेशी भाग तथा उत्तर एवं पूर्वी ओर भारतीय राज्य असम से घिरा हुआ है।
भारत में ब्रिटिश राज के समय तत्कालीन ब्रिटिश शाही अधिकारियों द्वारा इसे "पूर्व का स्काटलैण्ड" संज्ञा दी गयी थी।
मेघालय पहले असम राज्य का ही भाग था, 21 जनवरी 1972 को असम के गारो, खासी एवं जैन्तिया पर्वतीय जिलों को काटकर नया राज्य मेघालय को बनाया गया।
यहाँ की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। इसके अलावा अन्य मुख्यतः बोली जाने वाली भाषाओं में खासी, गारो, प्नार, बियाट, हजोंग एवं बांग्ला आती हैं। और यहां कुछ मात्रा में हिंदी भी बोली जाती है।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।
0 टिप्पणियाँ