Ticker

6/recent/ticker-posts

एशिया महाद्वीप में कुल कितने देश हैं?How many countries are there in total in Asia continent?

एशिया महाद्वीप-    
                           एशिया महाद्वीप को जम्बुद्वीप भी कहा जाता है यह विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है यदि हम जनसंख्या की दृष्टि से देखें तो एशिया महाद्वीप में सबसे अधिक जनसंख्या भी निवास करती है।

           एशिया महाद्वीप उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है और इसकी सीमा यूरोप महाद्वीप से लगती है लेकिन सीमा का कोई अस्पष्ट निर्धारित नहीं है एशिया और यूरोप महाद्वीप को मिलाकर इसे यूरेशिया भी कहा जाता है।

        एशियाई महाद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है तथा काकेशस पर्वत शृंखला और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते है।
इसे भी पढ़ें।

           कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी एशिया महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता इत्यादि।

       विश्व के कुल भूभाग का 30% भूभाग एशिया महाद्वीप में स्थित है तथा विश्व के पूरी जनसंख्या का 60% जनसंख्या एशिया महाद्वीप में निवास करती है।

       एशिया की अर्थव्यवस्था यूरोप के बाद विश्व की, क्रय शक्ति के आधार पर, दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है 
             दुनिया में जीडीपी और पीपीपी दोनों के हिसाब से एशिया दुनिया की सबसे बड़ी महाद्वीपीय अर्थव्यवस्था है, और यह सबसे तेजी से बढ़ता आर्थिक क्षेत्र है। 2018 तक, एशिया में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन, जापान, भारत, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया और तुर्की की हैं। 

एशिया महाद्वीप में देशों की संख्या-
                                          एशिया महाद्वीप को 49 देशों में विभाजित किया गया है, उनमें से पांच जॉर्जिया, अजरबैजान, रूस, कजाकिस्तान और तुर्की अंतरमहाद्वीपीय देश हैं जो आंशिक रूप से यूरोप में स्थित हैं। भौगोलिक रूप से, रूस आंशिक रूप से एशिया में है, लेकिन सांस्कृतिक और राजनीतिक दोनों रूप से एक यूरोपीय राष्ट्र माना जाता है।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें ।










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ