ट्रेन की परिकल्पना-
पहली बार ट्रेन की परिकल्पना 1604 में इंग्लैण्ड के वोलाटॅन में हुई थी जब लकड़ी से बनायी गई पटरियों पर काठ के डब्बों की शक्ल में तैयार किये गए ट्रेन को घोड़ों ने खींचा था। इसके दो शताब्दी बाद फरवरी 1824 में पेशे से इंजीनियर रिचर्ड ट्रवेथिक को पहली बार भाप के इंजन को चलाने में सफलता मिली।
स्टीफेंसन ने 1814 में भाप का इंजन बनाया, जो शक्तिशाली तो था ही, साथ ही अपने से भारी वस्तुओं को खींचने में भी सक्षम था।
विश्व की पहली ट्रेन-
दोस्तों विश्व की पहली ट्रेन जिसे सार्वजनिक तौर पर चलाई गई उसका नाम लोकोमोशन नंबर 1.था। इस ट्रेन को पहली बार 27 सितंबर 1825 ई में इंग्लैंड में सार्वजनिक तौर पर चलाई गई थी यह ट्रेन स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच शुरू की गई। और यह भाप से चलने वाली विश्व की पहली ट्रेन थी।
विश्व की पहली ट्रेन को किसने बनाया?
विश्व की पहली ट्रेन लोकोमोशन नंबर 1. इस ट्रेन को मशहूर इंजीनियर जॉर्ज स्टीफेंसन ने डिजाइन किया था और इसे रॉबर्ट स्टीफेंसन एंड कंपनी ने बनाया था।
इस ट्रेन से पहली बार लगभग 12 मिल (20 किलोमीटर) दूरी तय की गई थी तथा इसमें कुल 450 से 600 यात्रियों ने यात्रा की थी।
इसके बाद 1830 में लिवरपूल और मैनचेस्टर के बीच पहली वास्तविक यात्री केवल भाप ट्रेन सेवा शुरू की गई।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।
0 टिप्पणियाँ