Ticker

6/recent/ticker-posts

2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा?

              साल 2026 का दूसरा चंद्रग्रहण और सूर्य ग्रहण अगस्त में लगने वाला है यह किस पूर्णिमा पर लग रहा है और इसके बाद अगला पूर्ण चंद्रग्रहण कब लगेगा। इस लेख के माध्यम से जानते हैं। 
2026 का दूसरा चंद्रग्रहण- 2026 का दूसरा चंद्रग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा, यह उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा, भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

            श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को खास चंद्रग्रहण लग रहा है। लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इस ग्रहण का सूतक भी मान्य नहीं होगा, क्योंकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा जहां ग्रहण दिखाई देता है वहीं इसका सूतक मान्य होता है। 
                 इस साल 28 अगस्त को जो ग्रहण लग रहा है, वो सावन मास की पूर्णिमा को लग रहा है। पूर्णिमा तिथि इस दिन सुबह 09:48 AM तक रहेगी, इसके बाद प्रतिपदा लग जाएगी। इस शतभिषा नक्षत्र भी रहेगा और पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र भी रहेगा। चंद्रमा इस दिन कुंभ राशि में रहेगें, और सुकर्मा योग रहेगा।

               नासा के अनुसार यह  चंद्रग्रहण पैसेफिक, अमेरिका,यूरोप, अफ्रीका में दिखाई देगा लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा। चंद्रग्रहण लगने की अवधि तीन घंटे की होगी। आपको बता दें कि साल का दूसरा चंद्रग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण रहेगा लेकिन यह चंद्र ग्रहण लाल रंग दिखाई देगा इसलिए इसे ब्लड मून का नाम दिया गया है। 
             इस ग्रहण को लेकर आप चिंता ना करें, यह ग्रहण भारत में नहीं लगेगा तो इसका कोई धार्मिक महत्व नहीं है। 

 पूर्ण चंद्रग्रहण कब लगेगा?

          यदि आप पूर्ण चंद्रग्रहण देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको लंबा इंतजार नहीं करना होगा। क्योंकि अगला पूर्ण चंद्रग्रहण 2028 में लगने वाला है।

            आपको बता दें कि पूर्ण चंद्रग्रहण 31 दिसंबर 2028 को लग रहा है और आपको यह पूर्ण चंद्रग्रहण 71 मिनट तक दिखेगा यह अफ्रीका, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अलास्का में दिखेगा।

         आपको बता दें कि 20 फरवरी 2027 को भी चंद्रग्रहणलगेगा, यह उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। यह ग्रहण अमेरिका यूरोप, अफ्रीका और एशिया में लगेगा।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ