Ticker

6/recent/ticker-posts

बिजली मीटर में जलने वाली हरी-पीली और लाल लाइट का क्या मतलब?

                     जब हर महीने बिजली का बिल आती है तो ज्यादातर लोगों के मन में यही सवाल उठता है कि आखिर इतनी ज्यादा बिजली बिल कैसे आ रही है इतना तो हमारे बिजली खर्च नहीं है जितनी बिल आ रही है। 
              कई बार लोग सोचते हैं कि शायद मीटर गलत रीडिंग दिखा रहा है या फिर कहीं कोई तकनीकी खराबी है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बिजली का मीटर खुद हर समय अपने अंदर चल रही स्थिति के बारे में संकेत देता रहता है। 
             मीटर पर लगी छोटी-छोटी हरी, पीली और लाल एलईडी लाइटें सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होतीं बल्कि ये आपके घर की बिजली सप्लाई, खपत और संभावित खतरे की जानकारी देती हैं। 
               अक्सर लोग मीटर में लगी इन लाइटों पर ध्यान नहीं देते और बाद में ज्यादा बिजली बिल, वायरिंग फॉल्ट या शॉर्ट सर्किट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर इन संकेतों का मतलब समझ लिया जाए तो समय रहते कई परेशानियों से बचा जा सकता है। 
                   बिजली मीटर में जलने वाली हरी या कभी-कभी लाल रंग की लाइट इस बात का संकेत होती है कि मीटर तक बिजली की सप्लाई सही तरीके से पहुंच रही है। 

बिजली की खपत- यदि आपके घर में बिजली की खपत ज्यादा है तो मीटर में लगे लाल रंग की लाइट बहुत तेजी से बिलिंक करने लगती है और बिल भी ज्यादा आती है  यदि खपत कम है तो लाल रंग की लाइट बहुत देर पर बिलिंक करेगी  और बिल भी काम आएगी। 

पीली लाइट क्यों जलती है? 
मीटर पर जलने वाली पीली या एम्बर लाइट चेतावनी का संकेत होती है इसका मतलब हो सकता है कि घर की वायरिंग में लीकेज है, न्यूट्रल वायर में खराबी है या शॉर्ट सर्किट जैसी समस्या हो रही है। 
            अगर सभी उपकरण बंद होने के बाद भी यह लाइट जलती रहे, तो तुरंत किसी इलेक्ट्रिशियन से वायरिंग चेक करवानी चाहिए। 

बिजली की सप्लाई- मीटर में लगे हरे रंग की लाइट आपके घर में होने वाली सप्लाई को दर्शाता है कि आपके घर में लगे मीटर से सप्लाई ठीक आ रही है।   
          जब यह लाइट लगातार जलती रहती है तो इसका मतलब होता है कि बिजली लाइन सामान्य रूप से काम कर रही है और मीटर को सही तरीके से पावर मिल रही है। 
      
             वहीं बिजली कटने की स्थिति में यह लाइट बंद हो जाती है यानी यह लाइट सीधे तौर पर बताती है कि आपके घर तक सप्लाई पहुंच रही है या नहीं। 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ