बहुत से लोग इस बात को लेकर परेशान है कि टायर में साधारण हवा भरवाना चाहिए या फिर नाइट्रोजन भरवाना चाहिए। लोगों को लगता है कि साधारण हवा की अपेक्षा नाइट्रोजन से ज्यादा फायदा है जबकि साधारण हवा में पहले से ही 78% नाइट्रोजन मौजूद रहती है
ऐसे में साधारण हवा और नाइट्रोजन गैस में से आपकी कार के लिए क्या अच्छी रहेगी। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं। यदि देखा जाए तो टायर में नाइट्रोजन गैस भरवाने की कई सारे फायदे होते हैं जैसे पंचर ना होना बेहतर माइलेज देना टायर की लंबी उम्र लेकिन क्या यह सत्य है।?
साधारण हवा - रिपोर्ट (Ref) के मुताबिक इसमें लगभग 78% नाइट्रोजन और 21% ऑक्सीजन (O2) होती है, जबकि बाकी 1% में कार्बन डाइऑक्साइड, आर्गन और हीलियम जैसी अन्य गैसें होती हैं। इसमें ऑक्सीजन होने की वजह से नमी भी होती है।
नाइट्रोजन गैस - टायरों में भरी जाने वाली नाइट्रोजन लगभग 100% शुद्ध और सूखी (ड्राई) होती है। इसमें ऑक्सीजन के मॉलिक्यूल्स और नमी बिल्कुल नहीं होती।
टायर में नाइट्रोजन गैस भरवाने के फायदे-
यदि आप अपने गाड़ी के टायर में नाइट्रोजन गैस भरवाते हैं तो आपको बहुत सारे फायदे मिलने वाले हैं।
1. टायर का तापमान स्थिर रहता है।
2. लीकेज काम होता है।
3. बिल में जंग लगने का खतरा कम रहता है।
4. पंचर होने के चांसेस काम होते हैं।
5. माइलेज बेहतर मिलता है।
6. टायर की उम्र बढ़ जाती है।
नाइट्रोजन भरवाने के नुकसान- यदि आप गाड़ी के टायर में नाइट्रोजन गैस करवाते हैं तो इसके नुकसान और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
1. नाइट्रोजन फ्री में नहीं मिलती इसके लिए पैसे देना पड़ता है।
2. नाइट्रोजन आपको हर जगह उपलब्ध नहीं मिलेगी।
3. यदि आप इमरजेंसी में नाइट्रोजन के साथ साधारण हवा डलवाते हैं तो नुकसान हो सकता है।
साधारण हवा और नाइट्रोजन में कौन सी बेस्ट।
हाईवे और रेसिंग के लिए नाइट्रोजन हवा बेस्ट है।
रोजमर्रा की जिंदगी के लिए साधारण हवा बेस्ट है।
0 टिप्पणियाँ