कड़कती धूप और तेज गर्मी में ताजे नारियल का पानी यदि आप पीते हैं तो इससे बेहतर कुछ भी नहीं है लेकिन कई बार हम बाद नारियल बड़ा देखकर खरीद लेते हैं लेकिन जब उसे काटा जाता है तब पता चलता है कि उसमें नाम मात्र का पानी है यह उसके और उसके अंदर मलाई भी नहीं निकलती है।
अगर आप भी नारियल खरीदते समय धोखा खा जाते हैं, तो नारियल बेचने वाले भईया के ये सीक्रेट टिप्स आपके बहुत काम आएंगे। अगली बार बाजार जाएं तो इन तरीकों से पानी से लबालब भरा नारियल आप पहचान जाएंगे।
इसे भी पढ़ें।
नारियल के अंदर ज्यादा पानी की पहचान कैसे करें?
1. हिलाकर चेक करें - ज्यादातर लोग नारियल को हिलाकर चेक करते हैं लोग नारियल को कान के पास हिलाकर छप-छप की आवाज सुनते हैं। अगर पानी की तेज आवाज आ रही है, तो उसे बिल्कुल न खरीदें!
क्या चुनें जिस नारियल में पानी पूरा भरा होता है, उसमें हवा की जगह नहीं बचती। इसलिए, पानी से फुल भरा नारियल हिलाने पर आवाज नहीं करता। छप-छप बजने का मतलब है कि उसमें पानी कम है।
2. आकार और वजन का तालमेल
क्या न करें- आप सिर्फ बड़ा आकार देखकर नारियल न खरीदें। अगर वह बड़ा है लेकिन उठाने में हल्का लग रहा है, तो समझ लें अंदर पानी कम है।
क्या चुनें जब भी आप नारियल खरीदे तो हमेशा ऐसा नारियल चुनें जो अपने आकार के हिसाब से भारी महसूस हो। भारीपन का मतलब है कि उसके अंदर पानी भरा हुआ है।
3. गोल नहीं, ओवल यानी अंडाकार चुनें
बिल्कुल गोल आकार के नारियल मलाई के लिए बेहतर होते हैं, पानी के लिए नहीं।
क्या चुनें- जो नारियल आकार में थोड़े लंबे होते हैं, उनमें गोल नारियल की तुलना में पानी की मात्रा कहीं ज्यादा होती है।
4. रंग से पहचानें ताजगी
जब भी नारियल खरीदने जाए तो पीले या भूरे कलर का नारियल ना खरीदे क्योंकि इसका मतलब वह पुराना हो चुका है और उसका पानी सूखकर मलाई में बदल रहा है ।
क्या चुनें- जब भी नारियल खरीदने जाएं तो हमेशा ताजा और हरे रंग का नारियल चुनें। यह सबसे ताजा होता है और इसका पानी सबसे ज्यादा मीठा होता है।
5. तीन लाइनों का रहस्य
यदि नारियल के ऊपरी हिस्से पर तीन लाइनें (निशान) को देखें अगर ये लाइनें अंदर की ओर गहरी धंसी हुई हैं, तो नारियल पुराना और सूखा होने के साथ पानी भी काम होता है जिसका पानी कसैला भी लगेगा।
क्या चुनें हमेशा वह नारियल लें जिसका ऊपरी हिस्सा गोल और उभरा हुआ हो, और लाइनें बहुत ज्यादा गहरी न हों।
6. नारियल का ऊपरी हिस्सा देखें।
अगर नारियल का टॉप यानी मुहाना गीला या नम दिख रहा है, तो उसे न लें। इसमें लीकेज या फंगस हो सकता है।
क्या चुनें- हमेशा साफ और बिल्कुल सूखे मुहाने वाला नारियल ही खरीदें।
यह जानकारी नारियल विक्रेता के सामान्य अनुभव पर निर्भर है नारियल प्राकृतिक होता है कभी कभार इसमें मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।
0 टिप्पणियाँ