कानपुर-
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सास ने अपने दामाद को ही अपना जीवनसाथी चुन लिया यह पूरा मामला कानपुर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस शर्मसार घटना को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है की दामाद अपनी ही सास को लेकर घर से फरार हो गया और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली शादी भी कर लिए।
शादी के बाद दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे दोनों अपने नए रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं।
सास-दामाद के बीच लंबे समय से था अफेयर-
आपको बता दे कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक दामाद और सास के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था दोनों ने परिवार और समाज की परवाह किए बिना साथ रहने का फैसला किया और घर से निकलकर दोनो कानूनी रूप से विवाह कर लिये।
शादी के बाद दोनों एक वीडियो वायरल करते हैं कि हम अपनी मर्जी से शादी किए हैं और हम लोग खुश हैं अब वे एक-दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहते हैं। वहीं इस खबर को लेकर लोग सोशल मीडिया पर अपनी राय दे रहे हैं।
अलीगढ़ में भी दामाद के साथ भाग गई थी सास-
आपको बता दें कि इससे पहले अलीगढ़ जिले से एक खबर सामने आई थी, जिसमें एक महिला ने अपनी बेटी के होने वाले पति से शादी कर ली इधर बेटी की शादी का कार्ड बंट चुका था सारी तैयारियां हो गई थीं लेकिन उधर बेटी की मां अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई और कई दिनों तक लापता रही
इसके बाद दोनों वापस सीधा पुलिस स्टेशन लौटे इसके बाद सास अपने दामाद के साथ रहने लगी हालांकि करीब एक साल बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया और मामला थानेतक पहुंच गया था।
यह भी मामला उस समय समाज को शर्मसार करने वाला था और खूब चर्चा में था।
0 टिप्पणियाँ