कॉकरोच जनता पार्टी-
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके को शनिवार, 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की इजाजत दे दी है। कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कंफर्म किया कि उसे अधिकारियों से प्रोटेस्ट की अनुमति मिल गई है। अब किसी को समस्या नहीं होगी और शांति के साथ प्रोटेस्ट किया जाएगा। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने सभी समर्थकों से पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बजाय सीधे जंतर-मंतर पर जुटने की अपील की है।
अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने की परमिशन मांगी थी इंडिया टुडे के अंशुल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली जिले के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफिस ने अभिजीत दिपके को एक लेटर दिया, जिसमें उन्हें 6 जून को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने की परमिशन दी गई।
धरने की इजाजत 2018 के सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर की शर्तों के आधार पर दी गई है और निर्देश दिया गया कि यह धारणा शांतिपूर्ण होना चाहिए किसी प्रकार से पब्लिक को परेशानी और भगदड़ नहीं होनी चाहिए।
पब्लिक से क्या अपील किये अजीत दिपके-
6 जून की सुबह अभिजीत दिपके अमेरिका से भारत पहुंचे, दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होते ही उन्होंने समर्थकों से अपील की। उन्होंने एक बार फिर अपना संदेश दोहराते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर संविधान की किताब और तिरंगा लेकर पहुंचे।
क्यों हो रहा प्रोटेस्ट-
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने बताया है कि यह विरोध प्रदर्शन मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट' (NEET) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) समेत कई परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लिक के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जायेगा।
NEET नीट यूजी 2026 की परीक्षा में पेपर लीक के आरोप लगे हैं CBSE क्लास 12 की आंसर शीट की ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) चेकिंग में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।
बताया जा रहा है कि बच्चों में भी काफी आक्रोश है और वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा की मांग कर रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ