भारत और चीन सीमा-
भारत और चीन के बीच कुल 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा है। चीन भारत के चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश के साथ सीमा साझा करता है। यह राज्य लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम ,और अरुणाचल प्रदेश है। यह राज्य हिमालय से जुड़े हुए हैं और काफी सुंदर भी है।
चीन के सिक्किम सेक्टर के डोंगलांग इलाके में सड़क बना रहा है। इसे डोकलाम इलाका भी कहते हैं। इस सड़क को लेकर विवाद है।
चीन की सेना ने हाल ही में सिक्किम सेक्टर में घुसने की कोशिश की और भारतीय जवानों से हाथापाई की। इस दौरान चीन के सैनिकों ने हमारे 2 बंकर भी तोड़ दिए।
चीन की तरफ से विवाद यहीं नहीं रुका। चीन ने कहा कि भारतीय सैनिक तुरंत पीछे हट जाएं। तनाव के चलते नाथू ला दर्रा बंद कर दिया गया और कहा गया कि भविष्य में कैलाश मानसरोवर यात्रा जारी रखना इस बात पर निर्भर करेगा कि भारत इस टकराव का हल कैसे निकालता है?
भारत चीन का 64 साल पुराना है विवाद ?
चीन के साथ भारत का विवाद 64 साल पुराना है। इसका एक बड़ा कारण इंटरनेशनल बॉर्डर का क्लियर न होना है। भारत मानता आ रहा है कि चीन जानबूझकर इस विवाद का हल नहीं कर रहा है। भारत मैकमोहन लाइन को मानता है। चीन इस लाइन को अवैध मानता है।
0 टिप्पणियाँ