सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स है जिसे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भी कहा जाता है (CRPF) भारत के सबसे बड़े अर्धसैनिक बलों में से एक है। यह बल विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए समय-समय पर अधिसूचनाएं जारी करता है, जिससे सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अवसर मिलते हैं।
CRPF की भूमिका- CRPF के जवान न केवल आतंकवाद विरोधी अभियानों और सुरक्षा ड्यूटी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि वे मानवीय कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक व्यक्ति की हार्ट इमरजेंसी के दौरान CRPF जवानों ने त्वरित कार्रवाई कर उसकी जान बचाई, जिसकी सराहना सोशल मीडिया पर की गई यह घटना सुरक्षाबलों के मानवीय पक्ष को उजागर करती है।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)-
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की स्थापना 27 जुलाई 1939 को हुई थी।
गठन से जुड़े मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं।
आरंभिक नाम- शुरुआत में CRPF को 'क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस' (Crown Representative's Police) के नाम से जाना जाता था। आजादी के बाद इसका नाम चेंज कर दिया गया।
नया नाम- भारतीय स्वतंत्रता के बाद, 28 दिसंबर 1949 को CRPF अधिनियम लागू होने पर इसका नाम बदलकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) कर दिया गया।
0 टिप्पणियाँ