नेपाल एक बहुत ही खूबसूरत देश है जिस के उत्तर में चीन का प्रदेश तिब्बत है तथा दक्षिण, पश्चिम ,पूर्वी क्षेत्र भारत से गरा हुआ है नेपाल में 81.3% हिंदू नागरिक निवास करते हैं नेपाल की राजधानी काठमांडू तथा राजभाषा नेपाली है।
नेपाल एक छोटा सा राष्ट्र है यहां भौगोलिक विविधता बहुत ही उल्लेखनीय है संसार की सबसे ऊंची 14 हिम चोटियों में 8 नेपाल में ही अवस्थित है जिसमें विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट भी शामिल है जिसे सागरमाथा के नाम से भी जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें।
नेपाल की सबसे लंबी नदी-
नेपाल की सबसे लंबी नदी करनाली (कर्णाली) है, जो उत्तर से दक्षिण की ओर बहती हुई गहरी घाटियों के माध्यम से भारतीय उत्तर प्रदेश राज्य तक जाती है, और यह आगे चलकर गंगा नदी में मिल जाती है।
नेपाल एशिया का हिस्सा है। दक्षिण एशिया में नेपाल की सेना पाँचवीं सबसे बड़ी सेना है और विशेषकर विश्व युद्धों के दौरान, अपने गोरखा इतिहास के लिए उल्लेखनीय रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र शान्ति अभियानों के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रही है।
दोस्तों जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।
0 टिप्पणियाँ