Ticker

6/recent/ticker-posts

PM-Ujjwala Yojana- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

PM-Ujjwala Yojana- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका लगाने वाला है। क्योंकि सरकार ने योजना के तहत सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों की संख्या घटा रही है। इसे 9 से सीधे 4 कर दिया गया है।
अब लाभार्थियों को साल में केवल 4 सिलेंडर ही सब्सिडी पर मिल पाएंगे।
इसे भी पढ़ें। 

ऐसा क्यों कर रही सरकार-
                                    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रवीण मल खानूजा ने बताया कि सरकार ने यह फैसला लोगों की औसत सालाना गैस खपत को ध्यान में रखकर लिया है। सरकार का मानना है कि अधिकतर उज्ज्वला योजना के लाभार्थी साल में औसतन इतने ही सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इसकी संख्या घटाई जा रही है। आपको बता दें कि पहले 12 से घटाकर 9 किए गए थे। 

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना-
                             प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत मई 2016 में हुई थी। इस योजना के तहत शुरू में पात्र लाभार्थियों को हर साल 14.2 किलोग्राम वाले 12 सब्सिडी युक्त LPG सिलेंडर दिए जाते थे। पहले भी इस संख्या में कटौती की जा चुकी है। इसे 12 से घटाकर 9 कर दिया गया था। अब यह और कम होकर 9 से केवल 4 सिलेंडर प्रति वर्ष रह गई है।

             प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पहले 200 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी मिलती थी। अक्टूबर 2023 में इस सब्सिडी को 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया।
अब पांचवां सिलेंडर बुक करने पर देनी होगी पूरी कीमत। 

          आपको बता दें कि अब लाभार्थियों को साल के पहले 4 सिलेंडरों पर प्रत्येक सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती रहेगी, जो डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी। सब्सिडी काटने के बाद लाभार्थियों को पहले 4 सिलेंडरों के लिए 642 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, 5वां या उससे अधिक सिलेंडर बुक करने पर बिना किसी सब्सिडी के पूरी कीमत देनी पड़ेगी।

          जानकारी के अनुसार 7 जून को 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गए हैं। इसमें 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में जो सिलेंडर पहले 913 रुपये में मिल रहा था, उसके दाम अब बढ़कर 942 रुपये हो गए हैं। 

            पिछले 3 महीनों में रसोई गैस की कीमत दो बार बढ़कर कुल 89 रुपये महंगी हो गई है। वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़कर 3 हजार रुपये के पार पहुंच चुके हैं जिससे लिगो के उपर और महंगाई के भार बढ़ते जा रहे हैं। 






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ