देश की सबसे बड़ी चिकित्सा प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर हफ़्तों से जारी देशव्यापी संग्राम अब अपने सबसे निर्णायक और चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच गया है। एक बेहद सनसनीखेज खबर ने देश के सियासी गलियारों से लेकर जंतर-मंतर पर डटे छात्रों के बीच हड़कंप मचा दिया है।
धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
चौतरफा बढ़ते राजनीतिक और सामाजिक दबाव के आगे झुकते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा भेजने की घोषणा करते हुए कहा कि देश के छात्रों के भविष्य, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है।
क्या छात्रों का आंदोलन बना इस्तीफे का कारण ?
NEET-UG पेपर लीक विवाद के बाद देशभर में छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता गया। दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर कई राज्यों के विश्वविद्यालयों और जिला मुख्यालयों तक विरोध प्रदर्शन देखने को मिले। छात्रों की मांग थी कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। लगातार बढ़ते दबाव ने इस मुद्दे को केवल परीक्षा तक सीमित नहीं रहने दिया, बल्कि यह राष्ट्रीय राजनीतिक बहस का विषय बन गया।
धर्मेंद्र प्रधान ने आखिर अपने पत्र में क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने चार दशक से अधिक समय शिक्षा और छात्र हितों के लिए समर्पित होकर काम किया है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं की आकांक्षाओं और उनके भविष्य का सम्मान करना हर जनप्रतिनिधि की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काम करने का अवसर मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रहित हमेशा उनके व्यक्तिगत पद से बड़ा रहा है।
जिम्मेदारी से कभी मुंह नहीं मोड़ा'
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "पहले ही दिन से, इसपर मैंने जिम्मेदारी ली और इस परिस्थिति से कभी मुंह नहीं मोड़ा. मेरा यह संकल्प था कि हम किसी भी मेधावी छात्र की संभावना परीक्षा माफिया के कारण खराब नहीं होने देंगे, किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देंगे. 16 जुलाई को घोषित नीट-यूजी के परिणाम संतोषजनक रहे जिसमें गरीब पृष्ठभूमि से आए कई मेधावी छात्रों को भी सफलता मिली, परंतु इस दौरान भी कई छात्रों को गुमराह करने के लिए जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे मन अत्यंत व्यथित हुआ।
0 टिप्पणियाँ