थलपति विजय अपना एक और वादा पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं
की सरकार ने दिया 128499 सोने की अंगूठियों का ऑर्डर, 15 सितंबर से नवजात बच्चों को देगी गिफ्ट
आपको बता दे कि तमिलनाडु सरकार 15 सितंबर से नवजात शिशुओं के लिए ‘थाई मामन स्वर्ण अंगूठी योजना’ शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी।
तमिलनाडु सरकार ने 1,28,499 अंगूठियों की आपूर्ति के लिए जॉय अलुक्कास और कल्याण ज्वैलर्स को ऑर्डर भी दे दिया है।
तमिलनाडु सरकार ने बताया कि नवजात शिशुओं के लिए ‘थाई मामन स्वर्ण अंगूठी योजना’ के तहत सोने की अंगूठियां खरीदने के लिए दो आभूषण कंपनियों को आर्डर दे दिया है।
सरकार ने बताया कि यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुरई की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर को शुरू करने जा रही है।
थलपति विजय ने की थी घोषणा
मुख्यमंत्री विजय ने अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस योजना की घोषणा की थी। जिसका लाभ सिर्फ सरकारी अस्पतालों में पैदा हुए शिशुओं को मिलेगा ताकि सरकारी चिकित्सा संस्थानों में प्रसव को प्रोत्साहित किया जा सके।
0 टिप्पणियाँ