अनुच्छेद 124-
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 124, भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना और उसकी संरचना से संबंधित है। यह अनुच्छेद राष्ट्रपति को भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति करने की शक्ति प्रदान करता है, और अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए मुख्य न्यायाधीश से परामर्श करने का अधिकार देता है।
न्यायाधीशों की नियुक्ति-
राष्ट्रपति भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति करते हैं अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति मुख्य न्यायाधीश से परामर्श लेते हैं उसके बाद अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति करते हैं।
सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना- अनुच्छेद 124 के तहत भारत का एक सर्वोच्च न्यायालय स्थापित किया गया है
संविधान की रीढ़- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 124, भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के अधिकारों की रीढ़ माने जाते हैं
यह अनुच्छेद सर्वोच्च न्यायालय के गठन और उसके न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया को परिभाषित करता है, जो भारतीय न्यायपालिका की स्वतंत्रता और कार्यप्रणाली के लिए महत्वपूर्ण है.
अनुच्छेद 124 के तहत सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया-
भारत के संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) के तहत, राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति करते हैं। यह प्रक्रिया सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम की सिफारिशों पर आधारित होती है
हाल ही में, राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सर्वोच्च न्यायालय में पांच न्यायाधीशों की नियुक्ति की है इन नियुक्तियों में चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश और एक वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल हैं।
राष्ट्रपति की मंजूरी- कॉलेजियम द्वारा अनुशंसित नामों को राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी दी जाती है राष्ट्रपति, भारत के मुख्य न्यायाधीश से सलाह लेने के बाद यह निर्णय लेते हैं।
शपथ ग्रहण- सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को शपथ राष्ट्रपति दिलाते हैं तथा अन्य न्यायाधीश को सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा शपथ ग्रहण करते हैं
न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि-
न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने के लिए, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 को संसद में पेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है इस संशोधन का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को बढ़ाना है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले को मंजूरी दे दी है।
भारत का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर
0 टिप्पणियाँ