कंप्यूटर का जनक किसे माना जाता है?
कंप्यूटर का आविष्कार कब हुआ?
सर्वप्रथम कंप्यूटर किसने बनाया?
दोस्तों इन सभी प्रश्नों का जवाब हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैंं।
कंप्यूटर का जनक किसे माना जाता है?
कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया था इसका कोई सीधा साधा जवाब नहीं है अलग-अलग वैज्ञानिकों के अनुसार अलग-अलग मत दिए गए हैं लेकिन कहा जाता है कि कंप्यूटर का आविष्कार 19वीं सदी मेंं Charles Babbage नामक एक प्रसिद्ध Mathematics professor ने किया था।
इसलिए कंप्यूटर का जनक चार्ल्स बैबेज को माना जाता है।
कंप्यूटर का आविष्कार कब हुआ?
कंप्यूटर का आविष्कार कब हुआ इसका कोई भी निर्धारित तिथि नहीं है। अलग-अलग वैज्ञानिक अलग-अलग तिथि को निर्धारित करते रहे हैं।
लेकिन हम आपको बता दें कि सर्वप्रथम कंप्यूटर का आविष्कार आज से 2000 वर्ष पूर्व अबेकस के रूप में हुआ था अबेकस एक लकड़ी का बना होता था जिसमें दो तार लगे होते थे दोनों तार एक दूसरे के समानांतर में स्थित होते थे। इसका उपयोग गणित के आसार प्रश्नों को जोड़ने में किया जाता था।
इसके बाद ब्लेज पास्कल द्वारा एक डिजिटल कंप्यूटर का आविष्कार सन 1642 ई० में किया गया इसमें नंबर लगे होते थे जिसे डायल करने पर किसी भी अंकों का जोड़ प्राप्त किया जा सकता था। इस कंप्यूटर को सिर्फ एक कैलकुलेटर के रूप में प्रयोग किया जाता था।
हम आपको बता दें की पहला Mechanical computer का आविष्कार सन 1822 ईस्वी में चार्ल्स बैबेज के द्वारा किया गया था। लेकिन यह इस समय के कंप्यूटर के जैसा बिल्कुुल ही नहीं दिखता था। इसके बाद चार्ल्स बैबेज केेे द्वारा सन 1937 में पहला general mechanical computer का निर्माण किया गया।
जिसका नाम Analytical engine रखा गया।
इसी के बाद से चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर को जनक या पिता कहा जाता है।
प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर (1940-1956)
प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर का आविष्कार सन 1940 के बाद माना जाता है और इस कंप्यूटर में सर्वप्रथम वैैैक्यूम ट्यूब का प्रयोग किया गया था। यह कंप्यूटर आकार में काफी बड़ा लगभग एक कमरे का होता था।
इस कंप्यूटर को अधिक बिजली की आवश्यकता होती थी और यह बहुत जल्द ही गर्म हो जाता था जिसके कारण इसके खराब होने की संभावना अधिक होती थी। यह कंप्यूटर काफी बड़े होने के साथ-साथ उपयोग में महंगे होते थे। प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर मुख्य रूप से मशीनी भाषा पर निर्भर रहते थे।
सर्वप्रथम कंप्यूटर का निर्माण किसने किया?
सर्वप्रथम कंप्यूटर का निर्माण ब्लेज पास्कल के द्वारा सन 1642 ईस्वी में किया गया लेकिन यह कंप्यूटर सिर्फ एक गणना करने के रूप में प्रयोग किया जाता था इसलिए इसे सिर्फ एक कैलकुलेटर ही माना जाता था।
इसी कारण से ब्लेज पास्कल को कंप्यूटर का जनक नहीं माना जाता है।
दोस्तों आशा करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हमें फॉलो करें। जानकारी कैसी लगी कमेंट करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करें।
0 टिप्पणियाँ