परिचय- साइखोम मीराबाई चानू का जन्म 8 अगस्त 1994 को भारत के मणिपुर राज्य की राजधानी इंफाल में हुआ था।
माता - साईकोहम् उंगबी तोम्बी लीमा
पीता- साईकोहम् कृति मैतेई
वजन - 49kg
लम्बाई - 1.5 मीटर
राष्ट्रीयता - भारतीय
पुरस्कार- पद्मश्री पुरस्कार
2018 राष्ट्रमंडल खेलों का 49 kg की श्रेणी में पहला स्वर्ण पदक दिलाया था
2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया
मीराबाई चानू बनाई गई ASP
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह ने घोषणा की है कि टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली 26 वर्षीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को ASP पद पर नियुक्त किया जाएगा। साथ में मीराबाई चानू को एक करोड़ राशि देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह ने यह भी घोषणा की है कि टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले मणिपुर राज्य के सभी प्रतिभागियों को 25- 25 लाख रुपए दिए जाएंगे
टोक्यो ओलंपिक 2020 सिल्वर मेडल
टोक्यो ओलंपिक 2020 में होने वाला खेल प्रतियोगिता 2021 में जापान के टोक्यो में आयोजित किया जा रहा है।
मीराबाई चानू ने 24 जुलाई 2021 को ओलंपिक में 49 किलोग्राम भारोत्तोलन में पहला रजत पदक जीत कर भारत का नाम रोशन किया है। मीराबाई चानू ने स्नैच में 87kg तथा क्लीन एंड जर्क में 115kg के साथ कुल 202 किलोग्राम भार उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है। भारत का खाता खोलते हुए इस साल टोक्यो ओलंपिक खेल में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
कैरियर
पहली बार मीराबाई चानू ने 2014 के राष्ट्रमंडल खेल में 48 किलोग्राम की श्रेणी में रजत पदक जीता था।
मीराबाई चानू ने 2017 में संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीती थीं।
मीराबाई चानू ने गोल्ड कोस्ट में हुए 2018 संस्करण में विश्व कीर्तिमान के साथ स्वर्ण पदक जीता।
मीराबाई चानू को सम्मान
.पद्मश्री पुरस्कार
.राजीव गांधी खेल रत्न
मीराबाई चानू लौटी स्वदेश
स्वदेश लौटी सिल्वर गर्ल मीराबाई चानू का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ सभी लोगों ने भारत माता की जय का नारा भी लगाया।
किसी ने कहा है 1 दिन किस्मत सभी की बदलती है किस्मत दरवाजे पर आयेगी यदि आप सोते रहे तो आपकी किस्मत कभी नहीं बदलेगी।
दोस्तों अच्छा लगा हो तो शेयर जरूर करें और हमें फॉलो भी करें।
0 टिप्पणियाँ