Ticker

6/recent/ticker-posts

Independence Day, भारतीय स्वतंत्रता दिवस ,15 अगस्त, 75 वा स्वतंत्रता दिवस,भारत की आजादी से संबंधित जानकारी।

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त ,भारत की आजादी से संबंधित तथ्य।
15 August
भारतीय स्वतंत्रता दिवस

आज हम लोग बड़े ही गर्व से कहते हैं भारत देश महान, हमारा देश आजाद है यह सुनकर हर भारतीय के चेहरे पर मुस्कान छा जाती है आजादी क्या होती है यह हम भारतीय लोग अच्छी तरीके से समझते हैं। क्योंकि कई वर्षों तक हम लोग अंग्रेजों के गुलाम रहे हैं इसके बाद भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली।

*भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को 22 जुलाई 1947 को अपनाया गया। तिरंगा ध्वज की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 है।
*भारत के राष्ट्रीय गान जन गण मन को 24जनवरी 1950 को अपनाया गया इसे सर्वप्रथम 1911 में कोलकाता अधिवेशन में गाया गया था। जन गण मन को रविंद्र नाथ टैगोर ने लिखा है।
* राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को 24 जनवरी 1950 को अपनाया गया। वंदे मातरम गीत बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के द्वारा लिखा गया है।

यूरोपीय व्यापारियों ने 17 वी सदी में भारत आए और और कई सारे युद्ध हुए जिसके परिणाम स्वरूप अंग्रेजों ने 18 वीं सदी तक भारत के कई राज्यों पर अपना अधिकार स्थापित कर लिया। 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के बाद भारत सरकार अधिनियम 1858 के अनुसार भारत भारत पर सीधा अधिकार ब्रिटिश क्राउन के हाथों में चला गया।

फिर कई दशकों के बाद धीरे-धीरे नागरिकों ने विकास किया और 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना ए ओ ह्यूम ने किया और कई सारे आंदोलन भारतीयों के द्वारा किया गया कई भारतीयों ने अपनी जान की बाजी लगाई तो कई भारतीयों ने अपनी जान गवा दी जिसमें जलियांवाला बाग हत्याकांड , चौरा - चौरी  कांड शामिल है भारतीयों द्वारा आंदोलन जारी रहा तब जाकर के ब्रिटिश सरकार ने भारत को आजाद करने का निर्णय लिया आजादी के समय ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन था ब्रिटिश भारत को धर्म के आधार पर दो राष्ट्र भारत और पाकिस्तान में विभाजित कर दिया गया

भारत को आजादी दिलाने के लिए कई भारतीय वीर सपूतो ने अपनी जान की बाजी लगाई और कई ने अपनी जान गंवाई थी तब जाकर के भारत को आजादी मिली है आज भले ही हम लोग आजाद हैं या फिर आगे बढ़ चुके हैं लेकिन उस दौर को शायद ही कोई भारतीय भूल पाएगा।

भारतीय स्वतंत्रता दिवस - 
                                     प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को भारतीय स्वतंत्रता दिवस Independence Day के रूप में मनाया जाता है। 15 अगस्त 1947 को भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त किया था। तब से 15 अगस्त के दिन भारत का राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाया जाता है।

आजादी के बाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू तथा पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को बनाया गया।
भारतीय संविधान का निर्माण 26 नवंबर 1949 को हुआ और 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ। तभी से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है पहली बार 26 जनवरी 1929 को कांग्रेस ने गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया था।

प्रतिवर्ष 15 अगस्त के दिन भारत के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर देश को संबोधित करते हैं। और देश की आजादी में शहीद हुए वीर सपूतों को नमन और श्रद्धांजलि देते हैं। 15 अगस्त 1947 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू में लाल किले के लाहौर गेट के ऊपर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को हराया गाया था।

15 अगस्त के दिन भारत का राष्ट्रीय त्यौहार के रूप में प्रत्येक भारतीय बहुत खुशी से झंडे को फहराते  हैंं इस दिन झंडा फहराना, परेड, सांस्कृतिक आयोजन के रूप में पूरे भारत में मनाया जाता है और सभी भारतीय अपनी पोशाक ,घरों ,वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित कर उत्सव मनाते हैं। और अपने परिवार के साथ देश भक्ति फिल्म देखना और गाना सुनना पसंद करते हैं।

Bharat Mata ki Jai, Jay Hind

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और साथ में हमें फालो भी करें।











एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ