प्रश्न- 2021 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार किसे मिला?
प्रश्न- 2020 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार किसे मिला?
प्रश्न- साहित्य का प्रथम नोबेल पुरस्कार किसे मिला?
इन सभी प्रश्नों का जवाब आपको नीचे मिल जाएगा।
प्रश्न- 2021 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार किसे मिला?
2021 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार अब्दुल रज्जाक गुरनाह को मिला।अब्दुलराजक गुरनाह को उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों व महाद्वीपों के बीच की खाई में शरणार्थियों की स्थिति के करुणामय चित्रण को लेकर सम्मानित किया गया है।
इनका जन्म 1948 में तंजानिया में हुआ था और यह यूके और नाइजीरिया में रहते हैं यह अंग्रेजी में लिखा करते हैं और चीन का सबसे प्रसिद्ध उपन्यास पैराडाइज है जिसे 1994 में बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया था।
प्रश्न- 2020 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार किसे मिला?
2020 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार लुईस ग्लूक को दिया गया। लुईस ग्लूक को उनकी बेमिसाल काव्यात्मक आवाज के लिए यह सम्मान दिया गया है
लुईस ग्लूक का जन्म 1943 में न्यूयॉर्क में हुआ था
लुईस ग्लूक को साल 1993 में पुलित्ज़र पुरस्कार 'द वाइल्ड आइरिश' के लिए दिया गया था. साल 2014 में उन्हें नेशनल बुक अवॉर्ड से सम्मानित गया।
प्रश्न- साहित्य का प्रथम नोबेल पुरस्कार किसे मिला?
सन 1901 में साहित्य का प्रथम नोबेल पुरस्कार सुली प्रुधोम को मिला। यह एक फ्रांसीसी कवि और निबंधकार थे यह साहित्य में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति थे। इनका जन्म 1839 में फ्रांस में हुआ था।
साहित्य के नोबेल पुरस्कार एवं इतिहास
नोबेल पुरस्कार 1901 से स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में नोबेल फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है। यह पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। नोबेल पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 10 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।
0 टिप्पणियाँ