Ticker

6/recent/ticker-posts

भौतिक का नोबेल पुरस्कार 2021,एवं इतिहास, Nobel prize in physics.

भौतिक का नोबेल पुरस्कार 2021 किसे मिला ?
भौतिक का नोबेल पुरस्कार 2020 किसे मिला ?
भौतिक का प्रथम नोबेल पुरस्कार किसे मिला?
भौतिकी में नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
नोबेल पुरस्कार का इतिहास।
इन सभी सवालों का जवाब आपको नीचे मिल जाएगा।
Nobel prize in physics
भौतिकी का नोबेल पुरस्कार
                 विश्व का सबसे गरीब देश

प्रश्न- भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 2021 किसे मिला?
       2021 में भौतिक का नोबेल पुरस्कार सिउकुरो मानाबे (Syukuro Manabe), क्लाउस हैसलमैन (Klaus Hasselmann), जिओर्गिओ पारिसी (Giorgio Parisi) को मिला है। इनको जटिल भौतिक प्रणालियों को समझने में उल्लेखनीय योगदान के लिए भौतिक का नोबेल पुरस्कार 2021 दिया गया।

प्रश्न- भौतिक का नोबेल पुरस्कार 2020 किसे दिया गया?
       2020 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार रोजर पेनरोज, रेनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज को दिया गया है।
रोजर पेनरोज को ब्लैक होल की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

जबकि रेनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज को सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट की खोज के लिए भौतिक का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

प्रश्न - भौतिक का प्रथम नोबेल पुरस्कार किसे मिला?
        भौतिकी का प्रथम नोबेल पुरस्कार 1901 में जर्मनी के वैज्ञानिक विलहम कॉनरैड रॉटजन को दिया गया।

प्रश्न- भौतिकी में नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
                 भौतिकी में नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय डॉ. चंद्रशेखर वेंकटरमन थे। उन्हें 1930 में भौतिक शास्त्र के लिए यह पुरस्कार प्राप्त हुआ।


नोबेल पुरस्कार का इतिहास
                                     नोबेल पुरस्कार का प्रारम्भ 1901 से स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में नोबेल फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है। यह पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सबसे सर्वोच्च पुरस्कार है। नोबेल पुरस्कार के विजेता को प्रशस्ति-पत्र के साथ 10 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है।


दोस्तों आशा करता हूं आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।













एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ