CNG का पूरा नाम -
CNG का पूरा नाम Compressed Natural Gas है जिसे हिंदी में संपीडित प्राकृतिक गैस गैस कहते हैं।
CNG में कौन सी गैस अधिक मात्रा में होती है?
सी एन जी एक प्रकार की प्राकृतिक गैस है जिसका निर्माण प्राकृतिक रूप से पृथ्वी के अंदर होती है सीएनजी में सबसे अधिक मात्रा मीथेन CH4 गैस की होती है जो लगभग 70 से 85% होती है अन्य गैस के रूप में एथेंस,
प्रोपेंन होती है।
इस प्रकार हम कह सकते हैं सीएनजी में मीथेन CH4 गैस पाई जाती है।
CNG क्या है?
सीएनजी एक प्रकार की प्राकृतिक गैस है जिसका निर्माण प्राकृतिक रूप से पृथ्वी से होता है इसमें मीथेन गैस की मात्रा अधिक पाई जाती है CNG रंगहीन, गंधहीन गैस होती है।
CNG गैस अत्यधिक ज्वलनशील होती है और उसका भार बहुत कम होता है यह हवा से हल्की होती है और इससे प्रदूषण बहुत कम होता है, यह हल्की होने के कारण यदि गैस का रिसाव या सिलेंडर फट जाता है तो यह गैस हवा में ऊपर जल्दी चली जाती है जिससे खतरे की संभावना कम होता है, इसे अन्य ईंधन की तुलना में कम खतरनाक, कम ज़हरीली, कम हानिकारक गैस माना जाता है।
CNG गैस का उपयोग -
सीएनजी का उपयोग आज विश्व में बहुत तेजी से किया जा रहा है क्योंकि सीएनजी के उपयोग से अन्य ईंधन की अपेक्षा खर्चे कम होने के साथ-साथ पर्यावरण प्रदूषण भी नहीं होता है, CNG गैस अन्य ईंधन की अपेक्षा कम हानिकारक होती है।
1. सीएनजी का उपयोग घरों में ईंधन के रूप में भी किया जाता है।
2. सीएनजी का उपयोग ईंधन के रूप में वाहनों में किया जाता है।
3. CNG का उपयोग बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों में भी किया जाता है।
CNG का अविष्कार कब और किसने किया?
1626 ईस्वी में सर्वप्रथम अमेरिका में प्राकृतिक गैस खोजने की शुरुआत हुई इस प्राकृतिक गैस को खोजने का श्रेय William Hart को जाता है।
CNG गैस का आविष्कार सर्वप्रथम अमेरिका में सन् 1800 में हुआ था CNG गैस के आविष्कार से पर्यावरण प्रदूषण को कम करने की दृष्टि से बेहतर ईंधन के रूप में उपयोग किया जा रहा है धीरे-धीरे CNG का इस्तेमाल पूरे विश्व में किया जाने लगा है।
CNG गैस से फायदा-
सी एन जी गैस इस्तेमाल करने से बहुत फायदे हैं।
1. सीएनजी गैस का उपयोग करने से पर्यावरण में प्रदूषण बहुत कम होता है।
2. सीएनजी गैस अन्य ईंधन की अपेक्षा सस्ती होती है।
3. सीएनजी गैस का उपयोग वाहनों में करने से इंजन में आवाज कम आती है।
4. सी एन जी वाले वाहन अन्य ईंधन के अपेक्षा माइलेज ज्यादा देते हैं।
5. सीएनजी गैस हवा से हल्की होने के कारण खतरा कम होता है।
6. सी एन जी गैस अन्य गैस की अपेक्षा कम जहरीली होती है।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।
0 टिप्पणियाँ