Ticker

6/recent/ticker-posts

PNG का पूरा नाम ( Full Form of PNG), PNG में कौन सी गैस पाई जाती है?, CNG और PNG में अंतर।

PNG क्या है?
                    दोस्तों आप लोग सीएनजी और पीएनजी का नाम सुना होगा कि आज सीएनजी के दाम कितने रुपए बड़े तो पीएनजी के दाम कितने रुपए बढ़ा, बहुत से लोग सी एन जी के बारे में जानते हैं लेकिन पीएनजी क्या होता है इसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं तो आइए हम जान लेते हैं कि PNG क्या होती है।
PNG का पूरा नाम (Full Form of PNG)

पी एन जी का पूरा नाम पाइप्ड नेचुरल गैस (Piped Natural Gas) है जो एक नेचुरल गैस होती है।

PNG गैस क्या है?
                            पीएनजी गैस एक प्रकार की नेचुरल प्राकृतिक गैस है जिसका पूरा नाम पाइप्ड नेचुरल गैस है। जिसका उपयोग घर, उद्योग तथा फैक्ट्रियों में किया जाता है पीएनजी गैस का दाब 4 bar से 21 mili bar होता है, इसका प्रेशर इस बात पर निर्भर करता है कि वह भोक्ता किस प्रकार का बर्नर का प्रयोग कर रहा है

यदि कोई उपभोक्ता अपने घर के लिए पीएनजी गैस का प्रयोग करता है तो इसका दाब 21 mili bar होता है लेकिन किसी कंपनी या इंडस्ट्री में पीएनजी का प्रयोग होती है तो इसका दाग अधिक होता है लेकिन 4 bar से कम होता है।

पीएनजी को घरों तक पाइप के जरिए पहुंचाया जाता है पीएनजी का प्रयोग करने से वायु प्रदूषण कम होता है, PNG का रेट घरेलू गैस LPG से लगभग 30% कम होती है।

PNG में कौन सी गैस पाई जाती है?
                                                PNG में मेथेन गैस पाई जाती है।

           जब पृथ्वी के अंदर से पेट्रोलियम निकाला जाता है जो उसके ऊपर प्राकृतिक गैस पाई जाती है उसे PNG गैस कहते हैं, इसमें इसमें मेथेन गैस की मात्रा अधिक पाई जाती है जब इसमें प्रोपेन, ब्यूटेन और आइसो ब्यूटेन के मिश्रण को द्रव के रुप में सिलेण्डर में भरा जाता है तो उसे LPG गैस कहते हैं।

CNG और PNG में अंतर-
                                     1. CNG का पूरा नाम compressed natural gas है, जबकि PNG का फुल फॉर्म Piped natural gas है।

2. सीएनजी और पीएनजी दोनों प्राकृतिक गैस है सीएनजी का इस्तेमाल करने के लिए उचित दबाव up 200 baar)की आवश्यकता होती है, पीएनजी (PNG) के उपयोग के लिए 4 baar से 21 mili baar तक के दबाव की आवश्यकता होती है।

3. CNG का स्टोर,प्रयोग सिलेंडर में भी किया जाता है जबकि PNG का इस्तेमाल पाइप के द्वारा किया जाता है।

4. सीएनजी गैस का उपयोग वाहनों में ईंधन के रूप में किया जाता है जबकि पीएनजी गैस का उपयोग घरों तथा औद्योगिक क्षेत्रों में किया जाता है।

5. CNG और PNG के उपयोग से बहुत कम मात्रा में प्रदूषण होता है।

6. CNG के खत्म होने पर आपको दोबारा CNG पंप से भरवाना पड़ेगा लेकिन PNG आपको पाइप लाइन के माध्यम से 24 घंटा उपलब्ध रहेगी।

दोस्तों यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो करें।










एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ