दोस्तों यदि आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही उपयोगी है क्योंकि किसी भी परीक्षा में युद्ध से संबंधित एक या दो प्रश्न आते ही आते हैं और इस पोस्ट में आपको सभी महत्वपूर्ण युद्ध की जानकारी मिलेगी। इसलिए इसे पूरा जरूर पढ़ें।
*. कलिंग का युद्ध -
कलिंग का युद्ध 261 ईसा पूर्व मौर्य साम्राज्य के सम्राट अशोक और कलिंग राज्य के राजा अनंत नाथन के बीच लड़ा गया। इस युद्ध में मौर्य साम्राज्य यानी सम्राट अशोक की विजय हुई।
*. झेलम या हाइडेस्पीज का युद्ध - या युद्ध 326 ईसा पूर्व झेलम नदी के किनारे सिकंदर और राजा पोरस के बीच लड़ा गया इस युद्ध में सिकंदर नहीं राजा पोरस को हरा दिया।
*. पेशावर का युद्ध -
पेशावर का युद्ध 1001 ई. में महमूद गजनवी और राजा जयपाल के बीच लड़ा गया था जिसमें महमूद गजनवी ने राजा जयपाल को पराजित किया था।
1. तराइन का प्रथम युद्ध -
यह युद्ध 1191 ई. में पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी के बीच लड़ा गया था इस युद्ध में पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गौरी को हरा दिया।
2. तराइन का द्वितीय युद्ध -
तराइन का द्वितीय युद्ध 1192 ईस्वी में फिर से पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी के बीच हुआ और इस युद्ध में मोहम्मद गोरी ने पृथ्वीराज चौहान को हराया।
3. चंदावर का युद्ध(चंदवार)-
यह युद्ध जयचंद और मोहम्मद गौरी के बीच सन् 1194 ईस्वी में हुआ था इस युद्ध में मोहम्मद गौरी ने जयचंद को हरा दिया।
4. पानीपत की पहली लड़ाई -
यह लड़ाई 21अप्रैल 1526 ईस्वी में बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच लड़ी गई। इस लड़ाई में बाबर ने इब्राहिम लोदी को आसानी से हरा दिया।
5. खानवा का युद्ध-
यह युद्ध 17 मार्च 1527 ईस्वी में बाबर और राणा सांगा के बीच हुआ इस युद्ध में बाबर ने राणा सांगा को भी हरा दिया।
6. चंदेरी का युद्ध-
29 जनवरी 1528 ईस्वी में बाबर और मेदनीराय के बीच चंदेरी का युद्ध होता है और बाबर मेदनीराय को पराजित कर देता है ।
7. घाघरा का युद्ध-
घाघरा का युद्ध 6 मई 1529 ईस्वी में बाबर और अफगानों के बीच जल और थल दोनों में लड़ा गया था इस युद्ध में बाबर ने अफगानों को पराजित किया।
8. चौसा का युद्ध -
चौसा का युद्ध 1539 ईस्वी में शेरशाह सूरी और हुमायूं के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में शेरशाह सूरी ने हुमायूं को पराजित किया।
9. कन्नौज का युद्ध -
यह युद्ध 1540 ईस्वी में फिर से शेरशाह सूरी और हुमायूं के बीच लड़ा गया लेकिन फिर इस युद्ध में शेरशाह सूरी विजयी हुआ।
10. पानीपत की दूसरी लड़ाई-
यह लड़ाई 1556 ईस्वी में अकबर और हेमू के बीच लड़ा गया इस लड़ाई में अकबर ने हेमू को पराजित किया।
11. तालीकोटा या बन्नीहट्टा का युद्ध-
यह युद्ध 23 जनवरी 1565 ईस्वी में हुआ इसी युद्ध के कारण विजयनगर साम्राज्य का पतन हो गया।
12. हल्दीघाटी का युद्ध -
हल्दीघाटी का युद्ध 1576 ईस्वी में अकबर और महाराणा प्रताप के बीच लड़ा गया और अकबर ने महाराणा प्रताप को परास्त कर दिया।
13. प्लासी का युद्ध -
प्लासी का युद्ध 1757 ईस्वी में अंग्रेजों और सिराजुद्दौला के बीच हुआ लेकिन अपने गद्दार सेनापति के कारण सिराजुद्दौला युद्ध हार जाता है।
14. वांडीवाश का युद्ध -
ये युद्ध 1760 ईस्वी में अंग्रेजों और फ्रांसीसियों के बीच लड़ा गया इस युद्ध में अंग्रेजो ने फ्रांसीसियों को पराजित किया।
15. पानीपत की तीसरी लड़ाई-
पानीपत की तीसरी लड़ाई 1761 ईस्वी में अहमद शाह अब्दाली और मराठों के बीच लड़ा गया । इस युद्ध में अहमद शाह अब्दाली की विजय हुई।
16. बक्सर का युद्ध -
सन् 1764 ईस्वी में अंग्रेजों और मीरकासिम के बीच बक्सर का युद्ध लड़ा गया इस युद्ध में अंग्रेजो ने मीरकासिम को पराजित कर दिया।
17. प्रथम आंग्ल मैसूर युद्ध 1767-69 ईस्वी
18.द्वितीय आंग्ल मैसूर युद्ध 1780-84 ईस्वी
19. तृतीय आंग्ल मैसूर युद्ध 1790-92 ईस्वी
20. चतुर्थ आंग्ल मैसूर युद्ध 1799 ईस्वी
21.रुहेला का युद्ध 1774 ईस्वी
22.खुर्दा का युद्ध 1795 ईस्वी
23.प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 ईस्वी
24.भारत-चीन युद्ध 1962 ईस्वी
25.प्रथम भारत-पाक युद्ध 1965 ईस्वी
26.द्वितीय भारत-पाक युद्ध 1971 ईस्वी
27.प्रथम विश्व युद्ध 1914-18 ईस्वी
28.द्वितीय विश्व युद्ध 1939-45 ईस्वी
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो करें।
0 टिप्पणियाँ