Ticker

6/recent/ticker-posts

उज्ज्वला योजना 2.0 कब और कहाँ से प्रारम्भ हुई?

उज्जवला योजना 2.0-
                                  उज्जवला योजना 2.0 की शुरुआत 10 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण उज्जवला योजना 2.0 की शुरुआत किये। 
                     प्रधानमंत्री एक हज़ार महिलाओं को मुफ्त में एलपीजी गैस कनेक्शन देकर उज्जवला योजना 2.0 की शुरुआत की। 

                   वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने बताया कि उज्जवला योजना 2.0 के तहत एक करोड़ गरीब महिलाओं को मुफ्त में एलपीजी गैस कनेक्शन दिया जाएगा।

                   उज्जवला योजना 2.0 के तहत लाभार्थियों को न केवल मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन मिलेगा, बल्कि साथ में पहला रिफिल और हॉटप्लेट भी मुफ्त मिलेगा।

                    पहले चरण उज्जवला योजना के तहत छूटे हुए और योजना के दायरे में नहीं आने वाले गरीब परिवार को दूसरे चरण उज्जवला योजना 2.0 के तहत लाभ मिलेगा।

उज्जवल योजना-
                    उज्ज्वला योजना की शुरुआत 1 मई, 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले से की गई थी। उस समय पाँच करोड़ बीपीएल परिवारों की महिला सदस्यों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था।

                      बाद में अप्रैल 2018 में इस योजना का दायरा बढ़ा दिया गया और इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, प्रधानमंत्री आवास योजना, अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों और अति पिछड़ा वर्ग समेत सात श्रेणियों की महिलाओं को भी शामिल किया गया। साथ ही एलपीजी कनेक्शन के लक्ष्य को आठ करोड़ तक बढ़ाया गया, जिसे निर्धारित तिथि से सात महीने पहले अगस्त 2019 में हासिल कर लिया गया।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।
                    







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ