Ticker

6/recent/ticker-posts

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत (बिल्डिंग) कौन सी है?Which is the tallest building in the world?

विश्व की सबसे ऊंची बिल्डिंग- 
                                       यदि हम विश्व की बात करें तो विश्व में ऊंची- ऊंची बिल्डिंग की कोई कमी नहीं है लेकिन जब दुनिया की सबसे ऊंची इमारत की बात की जाती है तो सबसे पहले दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा का नाम आता है 
                      यह विश्व की सबसे ऊंची इमारत है इसकी ऊंचाई 829.8 मीटर या 2722 फिट कह सकते हैं। 

                     इस आसमानी इमारत को देखने के लिए लोग दुबई से ही नहीं बल्कि पूरे विश्व से आते हैं जो भी दुबई जाता है वह इस बिल्डिंग को एक बार जरूर देखने जाता है।

                       इस इमारत की ऊंचाई इतनी अधिक है कि यदि आप सर उठा कर देखेंगे तो आप को चक्कर सा आने लगेगा।

दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची बिल्डिंग-
                                                      क्या आपको पता है कि बुर्ज खलीफा के बाद दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन सी है यदि नहीं जानते तो आइए जान लेते हैं।
               बुर्ज खलीफा के बाद दुनिया की सबसे उंचाई वाली इमारत का नाम है Merdeka 118 जोकि मलेशिया के कुआलालम्पुर में है।

               अभी इस इमारत का निर्माण किया जा रहा है जो वर्ष 2022 के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगी इस इमारत की ऊंचाई 2227 होगी और इसमें कुल 118 मंजिल बनेंगे।

                इससे पहले दूसरी सबसे ऊँची इमारत का ख़िताब शंघाई टावर के नाम था। इस टावर की ऊंचाई 2,073 फिट थी, लेकिन अब ये तीसरे नंबर पर चली जाएगी। 

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ