जापान एशिया महाद्वीप के पूर्व में स्थित एक द्वीप देश है यह 4 बड़े द्वीप और अनेक छोटे द्वीपों का समूह है ये द्वीप एशिया के पूर्वी समुद्रतट, यानी उत्तर पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित हैं। यह पश्चिम में जापान सागर से घिरा है, और उत्तर में ओखोटस्क सागर से लेकर दक्षिण में पूर्वी चीन सागर और ताइवान तक फैला हुआ है।
जापान के पड़ोसी देश चीन, दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया और रूस है जापान में मूलनिवासी 98.5% और बाकी अन्य देश के निवास करते हैं।
इसे भी पढ़ें।
जापान की राजधानी-
वर्तमान में जापान की राजधानी टोक्यो है इससे पहले जापान की राजधानी क्योटो थी और उसके अन्य बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका, नागोया, साप्पोरो, फुकुओका, कोबे और क्योटो हैं।
जापान के पांच मुख्य द्वीप होक्काइडो, होंशू (जिसे जापान की मुख्य भूमि भी कहा जाता है) , शिकोकू, क्यूशू और ओकिनावा हैं।
जापान दुनिया का ब्राह्मण सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है यहां का तीन चौथाई भूभाग पहाड़ी है ग्रेटर टोक्यो क्षेत्र ३७.४ मिलियन से अधिक निवासियों के साथ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला महानगरीय क्षेत्र है।
जापान को सूर्योदय का देश भी बोला जाता है क्योंकि पूर्व में स्थित होने के कारण सबसे पहले सूर्य उदय जापान में ही होता है।
जापान विकसित देश है क्योंकि 6 अगस्त हिरोशिमा और 9 अगस्त नागासाकी में परमाणु बम गिराए जाने के बावजूद भी यह अपने देश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ा बल्कि कई देशों को पीछे छोड़ दिया।
जापान की राष्ट्रभाषा जापानी है यहां की मुद्रा जापानी येन है जापान का कुल क्षेत्रफल 377975 वर्ग किलोमीटर है।
खेल- परंपरागत रूप से, सूमो जापान के राष्ट्रीय खेल माना जाता है ,और यह जापान में एक लोकप्रिय खेल है। जूडो,मार्शल आर्ट,कराटे और आधुनिक केंदो भी व्यापक रूप से प्रचलित है।
दोस्तों जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।
0 टिप्पणियाँ