Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है, महाद्वीपों का क्रम-

महाद्वीप- 
              दोस्तों सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है इसे जानने से पहले आपको यह जानना जरूरी है कि महाद्वीप किसे कहते है।
                  पृथ्वी पर समुद्र तल से ऊंचाई पर स्थित एक विशाल भूभाग यह क्षेत्र जो समुद्र से सबसे अलग दिखाई देता है उसे महाद्वीप कहते हैं हमारी पृथ्वी पर 71% भाग पर पानी तथा 29% भाग मैं भूमि है हमारी पृथ्वी पर कुल 7 महद्वीप है।
इसे भी पढ़ें।

सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?
                                         क्षेत्रफल की दृष्टि में विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया महाद्वीप है। एशिया महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 44.58 मिलियन वर्ग किलोमीटर है। जो संसार के पूरे भू भाग का 30% है। यह महाद्वीप पूर्व में प्रशांत महासागर, दक्षिण में हिंद महासागर, उत्तर में आर्कटिक महासागर और पश्चिम में यूराल पर्वत से घिरा हुआ है यूरोप महाद्वीप उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। 

                 एशिया महाद्वीप को जंबूद्वीप भी कहा जाता है यह क्षेत्रफल तथा जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है एशिया महाद्वीप और यूरोप महाद्वीप को मिलाकर यूरेशिया कहा जाता है एशिया महाद्वीप में कुल 50 देश स्थित है।


             एशियाई महाद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। काकेशस पर्वत शृंखला और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते है एशिया का सबसे बड़ा देश चीन है रूस यूरोप तथा एशिया दोनों महाद्वीप में आता है इसी कारण रूस एशिया का सबसे बड़ा देश नहीं है।

       एशिया की अर्थव्यवस्था यूरोप के बाद विश्व की, क्रय शक्ति के आधार पर, दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

एशिया की 5 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं है
चीन
जापान
दक्षिण कोरिया
भारत और सिंगापुर
इंडोनेशिया

दुनिया में कुल 7 महाद्वीप है। जिनके नाम क्रमानुसार निम्लिखित है:

1) एशिया महाद्वीप
2) अफ्रीका महाद्वीप
3) यूरोप महाद्वीप
4) उत्तरी अमेरिका महाद्वीप
5) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप
6) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप
7) अंटार्कटिका महाद्वीप

दोस्तों आपको जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ