Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत की सबसे ऊंची चोटी,Highest peak of India,

भारत की सबसे ऊंची चोटी-
                                          भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कंचनजंगा है और यह विश्व की तीसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी है कंचनजंगा पर्वत चोटी की कुल ऊंचाई 8586 मीटर है (28169 फिट) है। 

                 जबकि विश्व की सबसे ऊंची चोटी नेपाल में अवस्थित माउंट एवरेस्ट है जिसकी ऊंचाई 8848 मीटर है और दूसरी विश्व की सबसे ऊंची चोटी k2 है। 
इसे भी पढ़े।

कंचनजंगा-
                 कंचनजंगा सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी नेपाल की सीमा पर सिक्किम के उत्तर-उत्तर-पश्चिम में 46 मील की दूरी पर स्थित है कंचनजंगा ग्रेट हिमालय रेंज में अवस्थित है और यहां बहुत सारे जानवरों भी रहते हैं।

       कंचनजंगा को 1852 तक विश्व की सबसे ऊंची चोटी माना जाता था लेकिन 1849 में ग्रेट ट्रिगोनोमेट्रिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा लिए गए कई रीडिंग और मापों के आधार पर गणना ने निर्धारित किया गया कि माउंट एवरेस्ट विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत चोटी है। 1956 में कंचनजंगा को आधिकारिक तौर पर विश्व की तीसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी माना गया।

नंदा देवी पर्वत चोटी-
                              यह भारत की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है इसकी ऊंचाई 7816 मीटर है यह नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान, शिखर के आसपास के क्षेत्र में स्थित है, जिसमें सबसे अधिक ऊँचाई वाली वनस्पतियाँ और जीव हैं। यह पूरी तरह से भारत में स्थित सबसे ऊँची चोटी है। 

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ