लखनऊ प्राचीन कौशल राज्य का एक हिस्सा था। यह भगवान राम की विरासत थी जिसे उन्होंने अपने भाई लक्ष्मण को समर्पित कर दिया था और इसे लक्ष्मणावती, लक्ष्मणपुर या लखनपुर के नाम से जाना जाता था जो बाद में बदल कर लखनऊ हो गया।
लखनऊ नाम कैसे पड़ा-
लखनऊ नाम कैसे पड़ा इसमें भी काफी मतभेद है।
मुस्लिम इतिहासकारों के अनुसार बिजनौर के शेख 1526 में यहां बस गए और रहने के लिए उस समय के वास्तुविद लखना पासी की देखरेख में एक किला बनवाया गया जो लखना किला के नाम से जाना गया और समय के साथ- साथ धीरे-धीरे लखना किला लखनऊ में परिवर्तित हो गया।
प्राचीन हिन्दू साहित्यकारों के अनुसार यहां भगवान राम के सौतेले भाई लक्ष्मण का जन्म हुआ था और इसका नाम लाखनपुर से बदलते बदलते लखनऊ हो गया जो अधिक सत्य प्रतीत होता है।
लखनऊ के वर्तमान स्वरूप की स्थापना नवाब आसफ़ुद्दौला ने 1775 ई. में की थी। अवध के शासकों ने लखनऊ को अपनी राजधानी बनाकर इसे समृद्ध किया। लेकिन बाद के नवाब विलासी और निकम्मे सिद्ध हुए। इन नवाबों के काहिल स्वभाव के परिणामस्वरूप आगे चलकर लॉर्ड डलहौज़ी ने अवध का बिना युद्ध ही अधिग्रहण कर ब्रिटिश साम्राज्य में मिला लिया।
सन 1920 में प्रदेश की राजधानी को इलाहाबाद से बदल कर लखनऊ कर दिया गया। प्रदेश का उच्च न्यायालय इलाहाबाद ही बना रहा और लखनऊ में उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ स्थापित की गयी।
स्वतन्त्रता के बाद 12 जनवरी सन 1950 में इस क्षेत्र का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश रख दिया गया और लखनऊ इसकी राजधानी बना दिया गया।
लखनऊ भारत के राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी है लखनऊ शहर में लखनऊ जिले और लखनऊ मंडल के प्रशासनिक मुख्यालय भी स्थित है आंकड़ों के अनुसार लखनऊ जिला अल्पसंख्यक आबादी वाला जिला है कानपुर के बाद यह शहर उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र वाला जिला है।
लखनऊ क्षेत्र उसे क्षेत्र में स्थित है जिसे ऐतिहासिक रूप से अवध क्षेत्र के नाम से भी जाना जाता है लखनऊ को "नवाबों के शहर" के रूप में भी जाना जाता है। इसे पूर्व की स्वर्ण नगर (गोल्डन सिटी) और शिराज-ए-हिंद के रूप में जाना जाता है।
लखनऊ के बीच शहर से गोमती नदी बहती है जो लखनऊ के शहर की संस्कृति मानी जाती है लखनऊ हमेशा से एक बहुसांस्कृतिक शहर रहा है और यहाँ के शिया नवाबों द्वारा शिष्टाचार, खूबसूरत उद्यानों, कविता, संगीत और अच्छे व्यंजनों को हमेशा संरक्षण दिया गया है यहां अधिकांश लोग हिंदी बोलते हैं और यहां कुछ मात्रा में उर्दू और अंग्रेजी भी बोली जाती है।
लखनऊ की विशेषता-
* शहर के बीच से गोमती नदी बहती है।
* बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ में स्थित बड़ा इमामबाड़ा काफी मशहूर है।
* लखनऊ रूमी दरवाजा लखनऊ में स्थित रूमी दरवाजा का निर्माण अवध के नवाब आसफुद्दौला ने 1784 में शुरू किया था।
* जनेश्वर पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क लखनऊ में गोमती नगर में है।
* लखनऊ रेजीडेंसी।
* लखनऊ क्लॉक टावर।
* लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है।
* गोविंद वल्लभ पंत इस प्रदेश के प्रथम मुख्यमन्त्री बने।
* अक्टूबर 1963 में सुचेता कृपलानी उत्तर-प्रदेश एवं भारत की प्रथम महिला मुख्यमन्त्री बनीं।
प्रसिद्ध वस्तु-
* लखनऊ में दसारी आम जिसे मलीहाबादी आम के नाम से जाना जाता है काफी प्रसिद्ध है।
* लखनऊ चिकन की कढ़ाई के लिए भी प्रसिद्ध है।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।
0 टिप्पणियाँ