Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत का एक ऐसा शहर जिसका 21 बार नाम बदल गया।

भारत का शहर-

        भारत का इतिहास उठाकर देखें, तो हमें अलग-अलग शहरों का अलग-अलग इतिहास देखने को मिलता है। 

                शहरों का गौरवशाली इतिहास हमें अतीत के उन पन्नों में ले जाता है, जहां शहरों के बसने से लेकर उनके विकास की गाथा लिखी गई है। 

               आपने भारत के अलग-अलग शहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का एक शहर ऐसा भी है, जिसका अतीत में एक या दो बार नहीं, बल्कि 21 बार नाम बदला जा चुका है।
किस शहर का नाम 21 बार बदला है? 

                तो आपको बता दें कि यह शहर उत्तर प्रदेश राज्य का कानपुर शहर है। अतीत के पन्नों में इसका नाम करीब 21 बार बदला जा चुका है। 

कानपुर का मूलनाम क्या था? 

         कानपुर के मूल नाम की बात करें, तो इसका नाम कान्हपुर था। इस शहर की स्थापना हिंदू सिंह चंदेल द्वारा की गई थी।


किस वजह से बदले गए नाम-
                          कानपुर का नाम समय-समय पर शासकों के बदलने, ब्रिटिश प्रभाव व स्पेलिंग में सुधार की वजह से बार-बार बदला गया। यहां मुगलों से लेकर ब्रिटिश का शासन रहा। ऐसे में शहर को बार-बार नाम मिलते गए। 

आखिरी बार कब बदला नाम ? 

                        कानपुर का आखिरी बार नाम 1948 में बदला गया था। ब्रिटिश सत्ता के समय कानपुर सत्ता का प्रमुख केंद्र हुआ करता था। 1857 की क्रांति के बाद ब्रिटिश ने इसे मजबूत औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया था। उस समय से इसे कॉनपुर(Cownpore) कहा जाता था। हालांकि, 1948 में इसे कानपुर कर दिया गया। 

कानपुर किन-किन नामों से जाना जाता था? 
         आपको बता दें कि कानपुर को पहले कान्हपुर, कन्हैयापुर, कर्णपुर, कॉनपोर, कॉनपावर, खानपुर, कान्हापुर, पटकापुर, करनपुर,सीमामऊ व कॉनपउर नाम से जाना जाता था। इसके अतिरिक्त, इसके और भी नाम थे, जिनकी स्पेलिंग में कुछ अक्षरों का अंतर था। 

                  ब्रिटिश अधिकारियों के इसके उच्चारण में परेशानी होती थी। ऐसे में उन्होंने इसका उच्चारण कॉनपोर किया। बाद में इसका नाम कानपुर हो गया। आज इसे भारत की लेदर सिटी के नाम से भी जाना जाता है। 

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं। 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ