मकर संक्रांति 14 26 14 जनवरी दिन बुधवार को मनाया जाएगा इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
मकर संक्रांति आने पर बहुत से लोगों के मन मे सवाल रहता है कि 14 जनवरी या 15 जनवरी को मनाया जाएगा और इसका शुभ मुहूर्त क्या है तो आईए जानते हैं मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त।
इस बार 2026 में मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को ही मनाया जाएगा इसका शुभ मुहूर्त स्नान करने का सुबह 9:03 से 10:48 तक रहेगा।
बहुत से शहर जैसे दिल्ली और उज्जैन में मकर संक्रांति का समय 2:43 से 3:06 तक रहेगा।
कुछ पंचांगों में इसका शुभ मुहूर्त 7:15 से 9:00 तक माना गया है।
इस बार मकर संक्रांति 2026 पूरे देश में 14 जनवरी को ही श्रद्धा और विधि विधान और हर्ष उल्लास के साथ मनाई जाएगी।
स्नान का शुभ मुहूर्त-
पंचांग की गणना के अनुसार इस दिन पुण्य कल सुबह 9:03 से शाम 5:46 तक रहेगा जबकि महा पुण्य कल सुबह 9:03 से 10:48 तक निर्धारित किया गया है इस शुभ समय में स्नान करने से नकारात्मक कर्मों का प्रभाव कम होता है और जीवन में सुख समृद्धि का वास होता है।
मकर संक्रांति 2026-
14 जनवरी 2026 मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे साथ ही षटतिला एकादशी का व्रत भी रहेगा। एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है इसलिए इस दिन सूर्य देव और श्री हरि विष्णु की विधि पूर्वक पूजा करने से परिवार में सुख शांति में वृद्धि होती है।
मकर संक्रांति का धार्मिक महत्व-
मकर संक्रांति के दिन स्नान करने के बाद तिल, गुड़ और मुरमुरा अग्नि में चढ़ाया जाता है उसके बाद उसका सेवन किया जाता है मकर संक्रांति के दिन यदि आप तिल और गुड़ का दान करते हैं तो फलदाई माना जाता है इसके अतिरिक्त यदि खिचड़ी, अन्य वस्त्र और कंबल दान करने से आर्थिक कठिनाई दूर होती है। और इस दिन लोग बहुत ही जोर शोर से पतंग उड़ाते हैं।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।
0 टिप्पणियाँ