त्रिपुरा राज्य-
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला है यह राज्य का सबसे बड़ा शहर और प्रशासनिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक केंद्र है। यह भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थित है। अगरतला बांग्लादेश के रास्ते नियमित बस सेवाओं से जुड़ा हुआ है।
इसकी सीमा असम और मिज़ोरम के साथ लगती है और बांग्लादेश के साथ 856 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी है। राज्य का कुल क्षेत्रफल 10,491 वर्ग किलोमीटर है।
19वीं शताब्दी में महाराजा कृष्ण माणिक्य ने कुकी के हमलों के कारण राजधानी को रंगमती से अगरतला स्थानांतरित किया था। यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, महलों और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है।
त्रिपुरा की उत्कृष्ट जलवायु, हरे-भरे जंगल, सुंदर संतरे के बगीचे, उगते और डूबते सूरज का नज़ारा पर्यटकों के लिए अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है।
मुख्य भोजन-
त्रिपुरा के व्यंजनों का मुख्य भोजन चावल है, जिसे अक्सर विभिन्न प्रकार के मांस, मछली और सब्ज़ियों के साथ परोसा जाता है।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।
0 टिप्पणियाँ