प्रीति पवार के बाद जैस्मीन ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय बनी हैं।
हरियाणा के भिवानी की रहने वाली जैस्मिन लंबोरिया ने वॉल्श के खिलाफ शानदार शुरुआत की और पहला राउंड 3-2 से अपने नाम कर लिया। इसके बाद उन्होंने लय को बरकरार रखते हुए दूसरे राउंड में शानदार वापसी करते हुए 5-0 से जीत दर्ज कर ली। 5 फुट 9 इंच लंबी जैस्मिन ने तीसरे राउंड में भी अपना दबदबा बरकार रखा और 5-0 के निर्णय के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। डिफेंडिंग चैंपियन वॉल्श को लंबोरिया ने 29-28, 29-28, 29-28, 30-27, 30-27 के अंतर से मात दी।
0 टिप्पणियाँ