आपको बता दे कि शनिवार, 13 जून 2026 को असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुखद हादसे में विमान में सवार पांच वायु सेनाकर्मी शहीद हो गए, जिनमें दो अग्निवीर वायु भी शामिल थे।
विमान के जोरहाट स्थित 'रौरियाह एयरफोर्स स्टेशन' पर लैंडिंग का प्रयास करते समय यह दुर्घटना हुई।
दुर्घटना के समय विमान में अचानक आग लग गई और वह दो टुकड़ों में बंट गया। 2 वायु सेना के प्रवक्ता के अनुसार, स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह और फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम सहित पांच जवान इस हादसे में शहीद हुए।
हालांकि, विमान के पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया है और उन्हें नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद एयरबेस पर हड़कंप मच गया और आपातकालीन सेवाओं को तुरंत सक्रिय कर दिया गया।
पार्थिव शरीर-
भारतीय वायु सेना के सी-130जे विमान ने रविवार को उन तीन वायु सेना कर्मियों के पार्थिव शरीर को लेकर उड़ान भरी, जिनकी मौत असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर हुए दुखद एएन-32 ट्रांसपोर्ट विमान हादसे में हो गई थी।
स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह का पार्थिव शरीर उनके गृहनगर देहरादून (उत्तराखंड) ले जाया गया, जबकि फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार का पार्थिव शरीर बिहार के गया जिले में उनके घर ले जाया जा रहा है. अग्निवीरवायु दानिश आलम का पार्थिव शरीर बिहार के भोजपुर जिले में उनके घर ले जाया जाएगा।
यह दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे हुई, जिसे एयरफोर्स ने एक रूटीन सॉर्टी (नियमित उड़ान) बताया. आईएएफ ने दुर्घटना की पुष्टि की थी और कहा था कि दुर्घटनास्थल का प्रबंधन और शुरुआती जांच चल रही है।
दुर्घटना के कुछ घंटों बाद जारी एक आधिकारिक बयान में आईएएफ ने कहा, "भारतीय वायुसेना असम के जोरहाट में एएन-32 दुर्घटना में पांच कर्मियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करती है।
स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया." आईएएफ ने मृतकों के परिवारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की. बयान में कहा गया, "आईएएफ शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है और दुख की इस घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
0 टिप्पणियाँ