Ticker

6/recent/ticker-posts

NOC का फुल फॉर्म क्या है?(Full Form Of NOC) NOC क्या होती है?, NOC की सम्पूर्ण जानकारी।

                       दोस्तों आपने कहीं ना कहीं एनओसी का नाम सुना ही होगा, हो सकता हो आपसे NOC मांगा भी गया हो, एनओसी एक प्रकार का अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज या सर्टिफिकेट है जिसकी आवश्यकता किसी संगठन, संस्थान, एजेंसी, कर्मचारी, मकान मालिक, किरायेदार या किसी विशेष मामलो में होती है, तो आइए दोस्तों जान लेते हैं NOC के बारे में।

NOC का फुल फॉर्म क्या है? Full Form Of NOC

                                        NOC का पूरा नाम No Objection Certificate (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) होता है हिन्दी में इसे अनापत्ति प्रमाण पत्र कहते हैं।


NOC क्या होती है? What is NOC?
                                    
                              एनओसी एक ऐसा लीगल दस्तावेज है जिसमें यह लिखा होता है कि किसी व्यक्ति, संगठन, एजेंसी या संस्थान को दस्तावेज में अंकित विवरणों से किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है।

          किसी कार्य को करना या लेनदेन या कोई जॉब के लिए जहां पर किसी प्रकार की कोई आपत्ति की संभावना हो वहां एनओसी प्रमाण पत्र बनाया जाता है ताकि भविष्य में किसी प्रकार की आपत्ति ना हो, NOC  किसी प्रकार के नुकसान या विवाद में बहुत ही लाभकारी सिद्ध होता है।

                आवश्यकता पड़ने पर आप एनओसी प्रमाण पत्र का उपयोग कानूनी मामले में या अदालत के फैसले के विरुद्ध में भी कर सकते हैं।


NOC की आवश्यकता -
                                  एनओसी की आवश्यकता निम्नलिखित जगह होती है।

1. किसी भी प्रकार की आपत्ति से बचने के लिए एनओसी की आवश्यकता होती है।

2. बैंक के ऋण भुगतान करने पर आप एनओसी की मांग कर सकते हैं जिससे भविष्य में बैंक दोबारा भुगतान नहीं करवा सकती।

3. फाइनेंस वाहन की किस्त को जमा करने पर एनओसी की मांग कर सकते हैं।

4. यदि आप कोई जॉब कर रहे हैं और दूसरे जॉब की तलाश में तो आप से एनओसी मांगा जाता है।

5. यदि आप किसी बिल्डिंग या मकान का निर्माण करने जा रहे हैं तो आपको सबसे पहले नगर पालिका या नगर निगम से एनओसी प्राप्त करना होगा।

6. एनओसी आपको भविष्य में नुकसान से बचाने का कार्य करती है। 

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए अबे सालो जरूर करें।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ