Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व का सबसे पुराना हवाई अड्डा,

सबसे पुराना हवाई अड्डा-
                                 आज की भागदौड़ भरी दुनिया में हवाई यात्रा हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बन चुकी है, लेकिन इसकी शुरुआत बेहद साधारण हवाई पट्टियों से हुई थी। शुरुआती एयरपोर्ट न तो बड़े टर्मिनल वाले थे और न ही आम यात्रियों के लिए बने थे। इन्हें मुख्य रूप से उड़ान प्रयोग, पायलट प्रशिक्षण और सैन्य जरूरतों के लिए विकसित किया गया था। 

          यदि हम विश्व की बात करें तो वर्तमान में विश्व में बहुत सारे हवाई अड्डे हैं लेकिन सबसे पुराना हवाई अड्डा जो अभी भी चल रहा है कौन सा है चलिए इसके बारे में जानते हैं। 

         दुनिया का पहला ऑपरेशनल हवाई अड्डा कॉलेज पार्क एयरपोर्ट अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में 1909 में बनाया गया था। यहां राइट ब्रदर्स के विलबर राइट ने अमेरिकी सेना के अधिकारियों को उड़ान प्रशिक्षण दिया था। 
               विमानन का पालना’  कहे जाने वाले इस एयरपोर्ट को 1973 में मैरीलैंड–नेशनल कैपिटल पार्क एंड प्लानिंग कमीशन ने अधिग्रहित किया और 1977 में इसे अमेरिका के ऐतिहासिक स्थलों की राष्ट्रीय सूची में शामिल किया गया। आज भी यह एयरपोर्ट सक्रिय है । 

दुनिया का दूसरा सबसे पुराना हवाई अड्डा-
         जर्मनी के हैम्बर्ग शहर से लगभग 8.5 किलोमीटर दूर स्थित हैम्बर्ग एयरपोर्ट की स्थापना 1911 में हुई थी। यह न सिर्फ दुनिया के सबसे पुराने वाणिज्यिक एयरपोर्ट्स में से एक है, बल्कि जर्मनी का सबसे पुराना चालू हवाई अड्डा भी माना जाता है।

भारत का पहला हवाई अड्डा-
                     भारत में विमानन इतिहास की शुरुआत मुंबई के जुहू एयरोड्रोम से मानी जाती है। अरब सागर के किनारे 1928 में बने इस एयरोड्रोम को भारत का पहला हवाई अड्डा और पहला प्रमुख नागरिक उड्डयन केंद्र माना जाता है। ब्रिटिश काल में यही मुंबई का मुख्य एयरफील्ड था और दूसरे विश्व युद्ध के दौरान भी इसकी भूमिका बेहद अहम रही।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं। 







       

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ