Ticker

6/recent/ticker-posts

Full Form Of SIM.सिम का पूरा नाम तथा अन्य जानकारी।

                      हेलो दोस्तों आज के आधुनिक युग में हर किसी के पास मोबाइल फोन है और सभी को पता है कि मोबाइल में सिम का उपयोग किया जाता है लेकिन 90% लोगों को नहीं पता सिम का पूरा नाम क्या है और यह कैसे कार्य करता है आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

SIM का पूरा नाम
 -
                             सिम का पूरा नाम Subscriber Identity Module या Subscriber Identificatoin Module होता है। 
SIM कार्ड क्या है?
                           सिम कार्ड एक स्मार्ट कार्ड होता है जो जीएसएम(GSM)नेटवर्क पर कार्य करता है सिम के माध्यम से जीएसएम सेलुलर टेलीफोन ग्राहकों के लिए डाटा संग्रहित करता है।
                    SIM का उपयोग किसी मोबाइल फोन में कर सकते हैं सिम एक पोर्टेबल मेमोरी चिप है जिसका उपयोग किसी को फोन कॉल करना टेक्स्ट मैसेज करना तथा नेटवर्क को उपलब्ध कराना है।
                        सिम के माध्यम से आपको अपने फोन में नेटवर्क उपलब्ध होता है जिससे आप देश विदेश तक फोन कॉल, मैसेज या ईमेल या डाटा का आदान -प्रदान कर सकते हैं।

SIM कार्ड की Size-
                                पहले जब सिम कार्ड का आविष्कार किया गया था तब इसका आकार काफी बड़ा लगभग क्रेडिट कार्ड के आकार का था लेकिन समय के अनुसार इसमें काफी परिवर्तन करके इसके आकार को काफी छोटा 8.8mm×12.3mm कर दिया गया।
सिम की साइज तीन प्रकार की होती है

1. स्टैंडर्ड सिम (15mm×25mm)
2. माइक्रो सिम (12mm×15mm)
3. नैनो सिम (8.8mm×12.3mm)

सिम का निर्माण कब हुआ?
                                     सबसे पहले सिम कार्ड का निर्माण 1991 में म्यूनिख के स्मार्ट कार्ड निर्माता Giesecke और Devrient द्वारा किया गया इस सिम का सर्वप्रथम उपयोग यूरोपीय दूरसंचार मानक संस्थान द्वारा किया गया था। 

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए फॉलो जरूर करें।









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ