टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जो आईसीसी की रैंकिंग में नंबर 1 पर हुआ करते थे लेकिन अब वह नंबर 1 टी20 बल्लेबाज नहीं रहे। आईसीसी की तरफ से जारी की गई ताजा रैंकिंग में ईशान किशन की परफॉर्मेंस को देखते हुए ईशान किशन को नंबर 1 टी 20 बल्लेबाज चुना गया है।
ईशान किशन अभिषेक को पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया है टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले टीम इंडिया में एंट्री लेकर उन्होंने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की है और विश्व कप में वो टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे नंबर के बल्लेबाज थे।
ICC रैंकिंग में बदलाव
आपको बता दें कि आईसीसी की रैंकिंग में ईशान किशन अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर नंबर 1 टी 20 क्रिकेटर बन गए हैं इस रैंकिंग में ईशान किशन के पास 876 रेटिंग हैं जो कि अभिषेक से 7 ज्यादा है ईशान किशन टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप 2026 में लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा के बाद नंबर 1 टी20 बल्लेबाज बनने वाले वो चौथे क्रिकेटर बन गए हैं अभिषेक लगभग बीते एक साल से नंबर 1 की कुर्सी पर काबिज थे, जिसमें अब बदलाव हुआ है।
भारत के 4 बल्लेबाज टॉप 10 में शामिल-
जानकारी के लिए बता दे कि आईसीसी की तरफ से जारी की गई ताजा रैंकिंग में टॉप 10 में 4 भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं नंबर 1 पर ईशान किशन हैं और वहीं नंबर 2 पर अब अभिषेक शर्मा हैं।युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा पहले ही तरह इस बार भी छठे नंबर पर बने हुए हैं इसके बाद लिस्ट में 8वें नंबर पर सूर्यकुमार यादव का नाम है उन्हें एक पायदान का नुकसान हुआ है।
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान नंबर 3 पर हैं उनके नाम 747 रेटिंग है।
0 टिप्पणियाँ