भारतीय गन्ना अनुसंधान केंद्र उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ जिले में स्थित है
गन्ना की उन्नत खेती के लिए इसकी स्थापना भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अवधारणा से कृषि मंत्रालय द्वारा वर्ष 1952 में उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ में किया गया।
भारतीय केंद्रीय गन्ना समिति द्वारा गन्ने की खेती के मौलिक और उन्नत किस्म की पैदावार करने के लिए गन्ने के शोध करने के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों में अनुसंधान कार्य को सम्मानित करने के लिए भारतीय गन्ना अनुसंधान केंद्र की स्थापना की गई।
भारतीय गन्ना अनुसंधान लखनऊ के रेलवे स्टेशन चारबाग से 4.8 किलोमीटर, आलमबाग बस स्टेशन से 8 किलोमीटर तथा चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा से 12 किलोमीटर दूर रायबरेली रोड पर स्थित है।
विश्व में सबसे ज्यादा गन्ने का उत्पादन किस देश में होता है?
यदि हम विश्व की बात करें तो विश्व में सबसे ज्यादा गन्ने का उत्पादन ब्राजील देश में किया जाता है ब्राजील गन्ने के उत्पादन में विश्व में पहले स्थान पर आता है।
भारत यदि दूसरे स्थान की बात करें तो विश्व में सबसे ज्यादा दूसरे नंबर पर गन्ना का उत्पादन भारत देश में किया जाता है।
ब्राजील और भारत मिलकर विश्व के कुल गन्ना उत्पादन का लगभग 59% उत्पादन करता है।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।
0 टिप्पणियाँ