पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए बताया कि मास्टरमाइंड सहित दो बालिग और तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अंधविश्वास और लालच-
आपको बता दे कि हत्या की साजिश करने वाला श्यामला हिल्स का रहने वाला मुख्य आरोपी जोहेब खान (20 वर्ष) ने रची थी। जोहेब ने सोशल मीडिया पर कुछ फर्जी वीडियो और रील्स देखी जिसमें बताया गया कि मनुष्य के शरीर का अंडकोष अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.20 से 1.5 करोड़ रुपए में बिकता है। ऐसी फेक और झूठी वीडियो को सच मान लेता है जोहेब खान अपने साथी आमिर कुरैशी (18 वर्ष) और तीन अन्य नाबालिगों दोस्तों के साथ मिलकर हत्या का पूरा प्लान तैयार कर लेता है
कैसे दिया वारदात को अंजाम?
आपको बता दे कि शाहजहांनाबाद का रहने वाला पीड़ित किशोर 6 अगस्त को इकबाल मैदान के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। आरोपियों ने उसे 100 रुपए का लालच दिये और किसी पुराने झगड़े में मदद करने के बहाने उसे धोबीघाट (छोटे तालाब) के पास एक सुनसान जगह पर ले गए । इसके बाद आरोपियों ने चाकू और धारदार ब्लेड से किशोर पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी और शरीर से गुप्तांग को काटकर अलग कर दिया।
अंग को लेकर तीन दिन भटकते रहे आरोपी
किशोर की हत्या करने के बाद जोहेब और उसके साथी कटे हुए अंग (गुप्तांग) को एक पॉलीथिन में भरकर उसे बेचने के लिए तीन दिनों तक भोपाल के अलग-अलग इलाकों में घूमते रहे और उसके खरीदार की तलाश करते रहे। लेकिन उनको तीन दिनों तक कोई खरीदार नहीं मिला और अंग खराब होने लगा, और बदबू आने लगी तो उन्होंने उसे पानी में फेंक दिया। किशोर के अपहरण की तलाश पुलिस कर रही थी तो पुलिस को चार-पांच दिन बाद 10-11 अगस्त को पुलिस ने छोटे तालाब से पीड़ित का शव बरामद किया, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस कार्रवाई और जांच
ऐसे गंभीरता मामलों को देखते हुए भोपाल पुलिस (श्यामला हिल्स और तलैया थाना) ने विशेष टीम गठित की। सीसीटीवी फुटेज और साइबर सर्विलांस की मदद से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड जोहेब खान, आमिर कुरैशी और तीन नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब इस पहलू की भी गहराई से जांच कर रही है।
0 टिप्पणियाँ